गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी इलाके में 10 फीट भरा पानी, 25 लोग फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Sanchar Now
2 Min Read

गाजियाबाद। दो दिनों से जारी लगातार बारिश आफत बनकर बरस रही है। साहिबाबाद क्षेत्र के दौलत नगर गांव में पानी भर चुका है। पानी यहां चार से पांच फीट तक पहुंच गया है, जिस कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गांव की दो कॉलोनी में पानी भरा है और एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है। वहां से लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। इन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। मोटरवोट, नाव के जरिए जलभराव वाले गांवों से निकाला जा रहा है।

एनडीआरएफ ने बताया कि अभी तक कुल 33 लोगों और 5 जानवरों को टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। अभी लगभग 30 और लोगों के पानी में फंसे होने की आशंका है और ऑपरेशन जारी है। प्रशासन ने बताया कि राहत बचाव कार्य सुबह तक चल सकता है। लोग अपने घरों की छतों पर रात बिताने को मजबूर हैं।

अगले दो दिन बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन वर्षा के आसार हैं। शनिवार को पूरे दिन रुक-रुककर वर्षा होती रही थी। रविवार को सुबह से ही तेज वर्षा शुरू हो गई। जो दोपहर बाद कुछ देर के लिए रुकी। शाम को फिर से शुरू हुई तेज वर्षा शुरू हो गई जो रात तक होती रही।

कितना रहा तापमान और आगे रहेगा?

न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा अधिकतम 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 99 प्रतिशत दर्ज की गई। सोमवार को तापमान में स्थिरता रह सकती है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

पढ़ें  नोएडा के यथार्थ अस्पताल में गिरी सर्विस लिफ्ट, चार कर्मचारी चोटिल

हवा अधिकतम 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 95 प्रतिशत रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन वर्षा होने के आसार हैं। तेज वर्षा होने से हल्की सर्दी महसूस हो सकती है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment