ग्रेटर नोएडा में दिन-दहाड़े कलेक्शन एजेंट से दस लाख की लूट

Sanchar Now
3 Min Read

Sanchar Now। ग्रेटर नोएडा में बीटा दो थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कलेक्शन एजेंट से कार सवार बदमाशों ने 10 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया। लुटेरों ने पहले कलेक्शन एजेंट की बाइक को टक्कर मारी और फिर वहां से रुपयों का बैग लेकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल,वैनिस मॉल स्थित रेडिएंट कंपनी से रुपये लेकर कलेक्शन लेकर संजय पी 3 की तरफ जा रहा था जैसे ही वह पी 3 गोल चक्कर के पीछे वाली सर्विस लाइन पर पहुचा तभी एक i10 कार सवार बदमाशों ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वह सड़क पर गिर गया जिसके बाद बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर वहां से फरार हो गए। इसके बाद दिनदहाड़े हुई इस लूट की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि कलेक्शन एजेंट से कार सवार बदमाशों ने 10 लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया सूचना पाकर मौके पर पहुंची गयी। पूछताछ में पता चला कि रबूपुरा थाना क्षेत्र के भुनातांगा गांव निवासी संजय कुमार कलेक्शन एजेंट का काम करता है। संजय कुमार ने बताया कि वह वेनिस मॉल से रुपये लेकर पी 3 गोल चक्कर के पीछे वाली सर्विस लाइन से जा रहा था तभी i10 कार सवार कुछ बदमाश आए। जिन्होंने उसकी बाइक को टक्कर मार दी टक्कर मारने के बाद वह सड़क पर गिर गया। जिसके बाद बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग उससे छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

पढ़ें  आपसी विवाद में दोस्त की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार पुलिस जांच के जुटी

जबकि संजय कुमार ने पी 3 गोल चक्कर पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मी को बताया कि मेरे साथ कार सवार मारपीट करके गए हैं। वही संजय कुमार ने अपनी फॉर्म के मालिक व परिचितों को केवल एक्सीडेंट होने की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस को उसने बताया कि उसके साथ 10 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर जांच रही है जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment