रबूपुरा नगर पंचायत पर अध्यक्ष सहित 12 सभासद निर्विरोध निर्वाचित, नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत से हुई सुरुवात

Mohit Adhana
3 Min Read

संचार न्यूज़। गौतम बुध नगर में नगर निकाय चुनाव में मतदान से पहले ही रबूपुरा नगर पंचायत में बीजेपी को जीत हासिल हुई है। नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 12 सभासद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। बृहस्पतिवार को रिटर्निंग ऑफिसर ने सभी को जीत का प्रमाण पत्र दिया है।

दरअसल, गौतम बुध नगर में दादरी नगर पालिका सहित पांच नगर पंचायत दनकौर, बिलासपुर, जेवर, रबूपुरा और जहांगीरपुर के लिए नगर निकाय चुनाव हो रहे हैं। जिले में नामांकन के बाद चुनाव प्रचार शुरू हुआ वहीं रबूपुरा नगर पंचायत से अध्यक्ष और 12 सभासद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। गौतम बुध नगर में भाजपा ने चुनाव से पहले ही पहली जीत हासिल की है।

शशांक सिंह निर्विरोध चुने गए चेयरमैन

रबूपुरा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर शशांक सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उसके साथ ही 12 सभासद भी निर्विरोध निर्वाचित हुए जिनमें संजू कुमार, पूजा, शारदा देवी, रोहित सिंघल, धीरज शर्मा, शहनाज बेगम, प्रेम कुमार, पूनम, अनु तायल, कुलदीप शर्मा, साबिया और राकेश मीणा है। महिला सशक्तिकरण को दिशा देने के लिए भी नगर पंचायत रबूपुरा के लोगों ने देश और प्रदेश को संदेश दिया है वार्ड नंबर 3 जो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी तथा वार्ड नंबर 9 अनारक्षित वार्ड थी जिस पर महिला प्रत्याशियों का चयन किया गया। नगर पंचायत रबूपुरा के 12 वार्डों में 6 महिला और 6 पुरुष निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

समाज के अंतिम छोर तक पहुँचे योजनाओं का लाभ

रबूपुरा नगर पंचायत पर नवनिर्वाचित चेयरमैन शशांक सिंह ने बताया कि समाज के अंतिम छोर तक केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त हो तथा नगर पंचायत आदर्श बने और मूलभूत सुविधाएं यहां पर लोगों को उपलब्ध हो। इसके साथ ही सर्वत्र खुशहाली और ऐसी नगर पंचायत बनाने का उनका इरादा है।

पढ़ें  अखलाक हत्याकांड में केस वापस लेने की अर्जी खारिज, कोर्ट ने महत्वहीन और आधारहीन बताया

चौपाल पर बैठकर सर्वसम्मति से चुने गए प्रतिनिधि

जेवर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक धीरेंद्र सिंह है। रबूपुरा नगर पंचायत में उनके भतीजे शशांक सिंह को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में यह पहला मौका है जहां 36 बिरादरी के लोगों ने चौपाल पर बैठकर अपनी नगर पंचायत के प्रतिनिधियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया है। पूरे देश और दुनिया को सामाजिक सद्भाव का संदेश देते हुए चुनाव पर होने वाले करोड़ों रुपए के खर्च से सरकार को बचाया है। जिससे यह पैसा प्रदेश की जनता के कल्याण पर खर्च हो सके।

Share This Article
Leave a Comment