यूपी में 12 साल की दलित लड़की के साथ पांच नाबालिगों ने किया गैंगरेप, सभी आरोपी गिरफ्तार

Sanchar Now
3 Min Read

मुरादाबाद में सिविल लाइंस क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही 12 वर्षीय किशोरी को पड़ोस के पांच नाबालिग बहाने से बुलाकर एक स्कूल में ले गए। वहां आरोपियों ने नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर किशोरी के साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने मोबाइल में उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। बाद में उसे जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिए। बीते दिन पड़ोसी महिला ने पीड़िता की मां को वीडियो दिखाई तब घटना का पता चला। मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पांच नाबालिगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

थाना सिविल लाइंस के कैंप चौकी क्षेत्र निवासी 12 वर्षीय किशोरी बीते आठ मई को शाम करीब चार बजे घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि उसी दौरान मोहल्ले में ही रहने वाले पांच किशोर वहां पहुंचे और किशोरी को दुकान से खानेपीने का सामान दिलाने के बहाने अपने साथ ले गए। आरोपियों में से एक किशोर का पिता प्राइवेट स्कूल का चपरासी है और चाबी उसी के पास रहती है। उसके बेटे ने चाबी चुरा लिया और स्कूल का दरवाजा खोल कर अंदर चला गया। अन्य चारों किशोर भी पीड़िता को लेकर वहां पहुंच गए।

आरोप है कि वहां पांचों आरोपियों ने किशोरी को पीने के लिए कोल्डड्रिंक दिया, जिसके बाद वह अचेत हो गई। बाद में आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। अपने मोबाइल में उसकी वीडियो भी बना ली। जब पीड़िता ने होश में आकर विरोध जताया तो आरोपी धमकी दी कि यदि किसी से बताई तो तुम्हे और तुम्हारे माता-पिता को जान से मार देंगे। जिसके बाद किसी तरह घर पहुंची पीड़िता गुमशुम सी रहने लगी। उसकी तबियत खराब रहने लगी।

पढ़ें  दिल्ली में एक मंदिर के बाहर मिला भैंस का कटा सिर, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

सोमवार को पीड़िता की वीडियो वायरल हो गई। जिसके बाद पीड़िता की मां ने सिविल लाइंस थाने में पहुंच कर तहरीर दी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांचों नामजद नाबालिगों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में गैंगरेप, धमकी देने और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पांचों नाबालिगों को गिरफ्तार कर मंगलवार को किशोर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें किशोर संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment