यूपी में बड़ा फेरबदल, सीतापुर समेत 10 जिलों के बदले एसपी, 14 आईपीएस अफसरों का तबादला

Sanchar Now
2 Min Read

यूपी में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है. 14 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं. इस क्रम में 10 जिलों के कप्तान बदले गए हैं. इसमें बरेली एसएसपी रहे प्रभाकर चौधरी को 32वीं पीएसी लखनऊ भेजा गया है.

इसके साथ ही एसपी सीतापुर रहे सुशील चंद्रभान को एसएसपी बरेली बनाया गया है. चक्रेश मिश्रा को सीतापुर के एसपी पद की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, मिर्जापुर एसपी संतोष मिश्रा को डीजीपी मुख्यालय में एसपी क्राइम की जिम्मेदारी दी गई है.

अमित कुमार आनंद कन्नौज के नए एसपी

कन्नौज के एसपी कुंअर अनुपम सिंह को एसपी अमरोहा बनाया गया है. विनीत जायसवाल को चंदौली का एसपी और मिर्जापुर के नए एसपी अभिनंदन होंगे. वहीं मोहम्मद मुस्ताक को एसपी ललितपुर और अमित कुमार आनंद को एसपी कन्नौज की जिम्मेदारी दी गई है.

ips transfer

कुलदीप सिंह गुनावत को बनाया गया एसपी संभल

चंदौली के एसपी अंकुर अग्रवाल तबादला कर उन्हें एसपी बांदा बनाया गया है. साथ ही आदित्य लांगेह को एसपी जीआरपी आगरा बनाया गया है. वहीं, अभिषेक अग्रवाल को एसपी सिद्धार्थनगर और कुलदीप सिंह गुनावत को एसपी संभल की जिम्मेदारी दी गई है.

जून में भी किए गए थे आईपीएस अफसरों के तबादले

इससे पहले जून में भी आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए थे. ये तबादले प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ और गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में किए गए थे. नीलाब्जा चौधरी को जॉइंट पुलिस कमिश्नर (क्राइम) कानपुर बनाया गया था.

वहीं, आकाश कुलहरी को प्रयागराज से लखनऊ लाया गया था. वो प्रयागराज में अपर पुलिस आयुक्त थे. तबादला कर उन्हें लखनऊ का नया संयुक्त पुलिस आयुक्त, अपराध एवं मुख्यालय कमिश्नरेट (JCP Crime) बनाया गया था. रवि शंकर छवि को गौतमबुद्धनगर के अपर पुलिस आयुक्त से लखनऊ में डीआईजी लोक शिकायत की जिम्मेदारी दी गई थी.

पढ़ें  Chandi Mandir में नमाज पढ़ने के आरोप में अनवर चढ़ा पुलिस के हत्थे, Hapur का रहने वाला है आरोपी

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment