सूरजपुर के 15 किसानों को मिले आबादी भूखंड, विधायक ने सौंपे आवंटन पत्र

Sanchar Now
1 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा के ग्राम सूरजपुर के 15 किसानों को 6 प्रतिशत आबादी भूखंड बृहस्पतिवार को मिल गए हैं। दादरी से विधायक तेजपाल नागर और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने किसानों को आवंटन पत्र सौंपा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में सूरजपुर के किसानों को 6 प्रतिशत आबादी भूखंडों का आवंटन पत्र दिया गया।

इस अवसर पर विधायक तेजपाल नागर ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पारदर्शी आवंटन प्रक्रिया की सराहना की। उन्होंने प्राधिकरण की तरफ से किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आश्वासन दिया। एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने किसानों के नाम इन भूखंडों का शीघ्र ही लीज प्लान बनवाकर चेकलिस्ट जारी करने और लीज डीड कराए जाने की बात कही है।

पढ़ें  ग्रेनो प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा में 3 जगहों पर रैन बसेरा बनाए, गरीब-बेसहारा लोगों को आसरा देने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण की पहल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment