देवरिया कांड में एसडीएम, दो तहसीलदार, CO, SHO समेत 15 निलंबित, सीएम योगी का बड़ा एक्शन

Sanchar Now
3 Min Read

देवरिया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विगत दिनों देवरिया में हुई घटना को बड़ी गंभीरता से लिया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषी कोई भी हो, हर एक पर कार्रवाई की जाएगी। शासन की रिपोर्ट पर देवरिया की तहसील एवं थाना रुद्रपुर स्थित ग्राम फतेहपुर में घटित घटना के संबंध में दोषी कर्मचारी और अधिकारी की घोर लापरवाही एवं कर्तव्यपालन में शिथिलता मिली है। मामले में स्व.सत्य प्रकाश दुबे की ओर से ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा के संबंध में आईजीआरएस के अंतर्गत अनेक शिकायतें मुख्यमंत्री संदर्भ के रूप में ऑनलाइन पुलिस विभाग और राजस्व विभाग को भेजी गई थीं, लेकिन दोनों विभागों के संबंधित अधिकारियों ने इसको गंभीरता से नहीं लिया और न ही निस्तारण किया। योगी के आदेश पर उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, दो तहसीलदार, तीन लेखपाल, हेड कॉन्स्टेबल, 4 कॉन्स्टेबल, 2 हल्का प्रभारी और थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।

मामले में लापरवाही बरतने पर वर्तमान उपजिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर जिलाजीत को तत्काल निलंबित करने का योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है। पूर्व में उपजिलाधिकारी रहे राम विलास, ओम प्रकाश, ध्रुव शुक्ला एवं संजीव कुमार उपाध्याय के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश भी दिया। सेवानिवृत्त तहसीलदार वंशराज राम और सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक रामानन्द पाल के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया है। वहीं, अभय राज (वर्तमान में निलंबित तहसीलदार) को अतिरिक्त आरोप पत्र जारी करने के आदेश दिए हैं।

इसके अलावा रामाश्रय तत्कालीन तहसीलदार, वर्तमान तहसीलदार जिला बलरामपुर को निलंबित करने के साथ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। केशव कुमार तहसीलदार रूद्रपुर को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई का आदेश जारी किया। विशाल नाथ यादव (राजस्व निरीक्षक), राजनन्दनी यादव (क्षेत्रीय लेखपाल), अखिलेश (लेखपाल) को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। हेड कॉन्स्टेबल राजेश प्रताप सिंह, कॉन्स्टेबल अवनीश चौहान, हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक जय प्रकाश दुबे और प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह को भी निलंबित कर दिया है। इनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

पढ़ें  होली खेलने के बाद गंगा स्नान करने जा रहे लोग, तेज रफ्तार वाहन पलटा, किशोर की मौत, 5 घायल

पूर्व में आईजीआरएस के संदर्भों में निस्तारण में लापरवाही के लिए उत्तरदायी पाए गए कैलाश पटेल, कॉन्स्टेबल राम प्रताप कन्नौजिया, सुभाष यादव एवं उपनिरीक्षक सुनील कुमार, पूर्व प्रभारी निरीक्षक, रूद्रपुर को निलंबित किया गया। तत्कालीन क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर दिनेश कुमार सिंह यादव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर तहसील के फतेहपुर गांव में दबंगों ने भूमि विवाद में 6 लोगों की हत्‍या कर दी थी। देवरिया हत्‍याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था। घटना को लेकर सीएम योगी ने भी नाराजगी जताई थी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment