लखनऊ में 20 स्पेशल बच्चे बीमार, हॉस्पिटल में 2 की मौत; कई की हालत गंभीर… रिहैबिलिटेशन सेंटर में बिगड़ी थी तबीयत

Sanchar Now
1 Min Read

राजधानी लखनऊ में पारा स्थित निर्वाण संस्था में रह रहीं 20 बालिकाओं की तबीयत बिगड़ गई। एक-एक कर सभी को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें एक बालिका की मंगलवार को और एक बालिका की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। चार बालिकाओं को डिस्चार्ज कर दिया गया है। अन्य 14 बालिकाओं का इलाज जारी है। डिहाइड्रेशन व फूड पॉइजनिंग की आशंका है।

निर्वाण संस्था के तहत अनाथ मानसिक रूप से कमजोर बालिकाओं को आश्रय दिया जाता है। डीपीओ विकास सिंह ने बताया कि संस्था में 147 बालिकाएं थीं। रविवार से अचानक एक के बाद एक बालिकाओं की तबीयत बिगड़ने लगी। बालिकाओं को उल्टियां हो रही थीं। विज्ञापन

बुधवार तक 20 बालिकाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो की मौत हो गई। दोनों की उम्र लगभग 13 साल है। डीपीओ का कहना है कि डॉक्टरों के वह संपर्क में हैं। जो बालिकाएं भर्ती हैं उनका बेहतर इलाज जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण पता चल सकेगा। विभागीय जांच भी कराई जाएगी।

पढ़ें  मुरादाबाद में ऑनर किलिंग; युवती और उसके प्रेमी की फावड़े से हत्या, प्रेमिका के तीन भाई नामजद, दो पकड़े गए
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment