ग्रेटर नोएडा में 210 फ्लैट खरीदारों को मिला मालिकाना हक, 3.35 करोड़ का प्राधिकरण को मिला राजस्व

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पहल पर निबंधन विभाग के सहयोग से परिसर के अंदर ही फ्लैटों की रजिस्ट्री के लिए शिविर लगाया जा रहा है बीते 4 दिनों में 210 फ्लैटों की रजिस्ट्री हुई है जिसमें इनके खरीददारों को मालिकाना हक मिल गया है इससे निबंधन विभाग को लगभग 3.35 करोड़ का राजस्व भी प्राप्त हुआ है।

दरअसल ग्रेटर नोएडा में घर खरीदारों को कई साल बिल्डर से इंतजार करने के बाद घर तो मिल गई लेकिन उनको मालिकाना हक नहीं मिला था जिसको लेकर घर खरीदा लगातार मालिकाना हक की मांग को लेकर प्रदर्शन करते रहते थे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण नहीं अब घर खरीदारों के नाम उनकी रजिस्ट्री करने के लिए अभियान चलाया है जिसके द्वारा और लगातार घर खरीददारों के नाम रजिस्ट्री हो रही है जिससे उनको अपने घर का मालिकाना हक मिल रहा है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी सौम्य श्रीवास्तव ने बताया कि प्राधिकरण की तरफ से परिसर में ही लगातार शिविर का आयोजन किया जा रहा है बीते पिछले 4 दिनों (26 ,27, 28 और 31 जुलाई) मैं शिविर के जरिए 210 फ्लैटों की रजिस्ट्री हो गई है। इसके साथ ही ओवैसी ने कहा कि फ्लैट खरीदारों के हक के लिए प्राधिकरण की तरफ से हर संभव कोशिश जारी रहेगी खरीदारों की सुविधा को देखते हुए प्राधिकरण भी शिविर का आयोजन लगातार करता रहेगा।

इन प्रोजेक्टों के खरीदारों के नाम हुई रजिस्ट्री

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा 4 दिनों में जिन प्रोजेक्टों के घर खरीदारों के नाम रजिस्ट्री की गई उनमें श्रीधारा इंफ्राटेक, कामरु इंफ्राबिल्ड, सोलरिश रीयलटेक, पिजन बिल्डहोम, एसजेपी होटल्स, स्टार सिटी रेल एस्टेट, गौड़ रियल्टी, गौड़ संस हाईटेक, यूपी टाऊनशिप, आस्था इफ्रासिटी, न्यूवे होम्स, सिद्धार्थ इंफ्राटेक, नंदी इंफ्रा, इनटाइन्समेन्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, पंचशील बिल्डटेक, गौड संस प्रमोटर्स, हवेलिया बिल्डर, एआईजी इंफ्राटेक, ओमकार नेस्ट, एम्स गोल्फ टाउन, डोमोस सुरदीप इंफ़्रा, रतन बिल्डटेक प्रोजेक्ट के फ्लैटों की रजिस्ट्री हुई है।

पढ़ें  यथार्थ हॉस्पिटल ने पत्रकारों के लिए आयोजित किया वार्षिक स्वास्थ्य जांच शिविर
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment