25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। वाहन चेकिंग के दौरान सूरजपुर पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई जिसमें 25000 के इनामी बदमाश के पैर में गोली लगी है पुलिस ने घायल अवस्था में बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है यह बदमाश 2018 से हत्या के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा एक कारतूस बरामद किया है।

दरअसल, सूरजपुर पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी की एक बदमाश अपने किसी परिचित के पास जुनपत गांव आ रहा है सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव के बाहर चेकिंग शुरू कर दी तभी पुलिस को एक संदिग्ध आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया जिसके बाद वह भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई गोली लगने के बाद पुलिस ने जिला हाथरस के बिधिपुर निवासी अमर सिंह को घायल अवस्था में पकड़ कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी अमर सिंह पर 2018 में थाना मसूरी में हत्या का मामला दर्ज हुआ था और उसी मामले में इस पर 25000 का इनाम भी घोषित किया गया था। 2018 में आरोपी अमर सिंह मसूरी थाना क्षेत्र में लिव इन रिलेशन में रहता था जहां पर आरोपी ने युवती को जहर देकर मार दिया और वहां से फरार हो गया। जिसके बाद से यह फरार चल रहा था शुक्रवार देर रात सूरजपुर पुलिस की इस से मुठभेड़ हो गई जिसके बाद पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है वही इसके पास से एक अवैध तमंचा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा: लिफ्ट में 1 घंटे तक फंसी रही मेड, बेहोशी की हालत में निकाला गया बाहर, उबले सोसाइटी वाले

एडिशनल डीसीपी विशाल पाण्डेय ने बताया कि सूरजपुर पुलिस जनपद गांव के पास वाहन चेकिंग कर रही थी तभी पुलिस को एक संदिग्ध आता हुआ दिखाई दिया पुलिस ने जब रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी और वहां से भागने लगा पुलिस ने पीछा करते हुए अपना बचाव किया और जवाबी फायरिंग की जिसमें इनामी बदमाश अमर सिंह के पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया पुलिस ने घायल अवस्था में बदमाश को पकड़कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है जहां पर उसका इलाज चल रहा है वही बदमाश के पास से एक अवैध तमंचा व कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है।

एडीसीपी ने बताया कि 2018 में आरोपी अमर सिंह मसूरी थाने में हत्या का मामला दर्ज हुआ था जिसमें आरोपी पर 25000 का इनाम भी घोषित हुआ था जिसके बाद से फरार चल रहा था तूने जो पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद 5 साल बाद इस को गिरफ्तार किया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment