UP में 28 IPS अधिकारियों का तबादला, अशोक कुमार बने पुलिस भर्ती बोर्ड के नए SP; जानें किसको कहां मिली तैनाती

Sanchar Now
4 Min Read

लखनऊ। पुलिस विभाग में तबादला का सिलसिला जारी है। बीते दिनों डीजी के पद पर प्रोन्नति के बाद राजीव सब्बरवाल को डीजी प्रशिक्षण व आधुनिकीकरण बनाया गया है। इसके साथ उनके पास डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन कर चुके एडीजी यातायात व सड़क सुरक्षा के.सत्यनारायण को एडीजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीएसी में तैनात रहे एडीजी ए. सतीश गणेश को एडीजी यातायात व सड़क सुरक्षा बनाया गया है। दो आइजी व दो डीआईजी के भी कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। शासन ने अपर पुलिस अधीक्षक के पद से पदोन्नति पाकर पुलिस अधीक्षक बने 12 अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी है।

नाम – वर्तमान तैनाती – नवीन तैनाती

राजीव सब्बरवाल – डीजी/एडीजी डा.भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद – डीजी प्रशिक्षण व आधुनिकीकरण के साथ डा.भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद का अतिरिक्त प्रभार।

ए.सतीश गणेश – एडीजी पीटीएस मुरादाबाद – एडीजी यातायात व सड़क सुरक्षा निदेशालय।

के.सत्यनारायण – एडीजी यातायात व सड़क सुरक्षा निदेशालय – एडीजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन।

मोदक राजेश डी.राव – आइजी सीआइडी मुख्यालय – आइजी जीआरपी मुख्यालय।

सुभाष चन्द्र दुबे – आइजी यातायात व सड़क सुरक्षा निदेशालय – आइजी महिला व बाल सुरक्षा संगठन।

अनीस अहमद अंसारी – डीअाइजी पुलिस मुख्यालय – डीआइजी पीएसी मुख्यालय।

देवरंजन वर्मा – डीअाइजी नियम व ग्रंथ – डीअाइजी स्थापना।

डा.मीनाक्षी कात्यायन – एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना, कानपुर नगर – सेनानायक 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी।

सर्वानन्द सिंह यादव – सेनानायक 12वीं पीएसी फतेहपुर – एसपी एसएसएफ मुख्यालय, लखनऊ।

पंकज कुमार पांडेय – सेनानायक 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी – एसपी पीएसी मुख्यालय, लखनऊ।

पढ़ें  मेरठ में चिता से शव के अंग निकालने वाले दो तांत्रिक गिरफ्तार, सामने आई डरा देने वाली सच्चाई

डा.महेन्द्र पाल सिंह – एसपी अपराध।

शुभम पटेल – एसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ – एसपी तकनीकी सेवाएं मुख्यालय लखनऊ।

मनोज कुमार अवस्थी – एसपी कानून-व्यवस्था, डीजीपी मुख्यालय – सेनानायक 12वीं वाहिनी पीएसी, फतेहपुर।

अशोक कुमार – एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना, गोरखपुर – एसपी उप्र पावर कारपोरेशन लखनऊ।

चन्द्रकान्त मीना – एसपी प्रतीक्षारत – एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना, कानपुर नगर।

रोहन झा – सहायक पुलिस अधीक्षक, डीजीपी मुख्यालय – अपर पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम।

निहारिका शर्मा – प्रभारी सेनानायक 26वीं वाहिनी पीएसी, गोरखपुर – सेनानायक 26वीं वाहिनी पीएसी, गोरखपुर।

संजीव कुमार वाजपेयी – एसपी/एएसपी नगर, बिजनौर – सेनानायक 43वीं वाहिनी पीएसी, एटा।

अनिल कुमार (प्रथम) – प्रभारी प्रधानाचार्य पीटीएस गोरखपुर – प्रधानाचार्य पीटीएस गोरखपुर।

बृजेश कुमार गौतम – एसपी/एएसपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, मुख्यालय लखनऊ।

ओम प्रकाश सिंह (प्रथम) एसपी/एएसपी बस्ती – एसपी लाजिस्टिक, डीजीपी मुख्यालय।

ओम प्रकाश सिंह (द्वितीय) – एसपी/एएसपी मीरजापुर – एसपी कानून-व्यवस्था, डीजीपी मुख्यालय।

अजीजुल हक – एसपी/एएसपी सेंट्रल रिजर्व सीतापुर – एसपी पुलिस मुख्यालय।

विनय कुमार सिंह – एसपी/एएसपी बिजनौर – एसपी स्पाट टीम एटीएस, लखनऊ।

अशोक कुमार – सेनानायक/उपसेनानायक 20वीं वाहिनी पीएसी, आजमगढ़ – एपी पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड।

संजय राय – एसपी/एएसपी प्रतापगढ़ – एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या।

आनन्द कुमार (द्वितीय) – पुलिस उपायुक्त/ अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद – एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली।

संजय कुमार (द्वितीय) – एसपी/एएसपी यातायात, गोरखपुर – एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना, गोरखपुर।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment