हरियाणा भेजे गए कंटेनर से सैमसंग कंपनी के 280 फोन गायब, चालक फरार

Sanchar Now
4 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा से ट्रक से लोड करा कर हरियाणा भेजे गए कंटेनर से 24 कार्टन बॉक्स गायब हो गए। इन 24 कार्टन बॉक्स सैमसंग कंपनी के 280 फोन पैक थे। इन गायब हुए सैमसंग मोबाइल की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। कंपनी ने कार्टन बॉक्स लेकर जाने वाले ट्रक चालक व गोदाम से पैक करने वाले कर्मचारी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के आधार पर सूरजपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

दरअसल, सूरजपुर थाने में शैडोफैक्स कंपनी के मैनेजर जितेंद्र सिंह तेवतिया ने शिकायत दर्ज की हैं। शिकायत में मैनेजर ने बताया कि शैडोफैक्स कंपनी का गोदाम प्लॉट नंबर 53 ग्राम मलकपुर के नजदीक एनटीपीसी ऑफिस के पास है। जहां से 24 मई को सुबह 3:15 बजे एक ट्रक हरियाणा के बिलासपुर के लिए रवाना हुआ। जिसमें 42 पीवीसी कंटेनर में 163 कार्टन बॉक्स थे जब यह कंटेनर हरियाणा के बिलासपुर पहुंचा तो इसमें 24 कार्टन बॉक्स कम पाए गई। इन 24 कार्टन बॉक्स में 280 मोबाइल फोन थे जो गायब हो गए हैं और ट्रक का चालक फरार है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शैडोफैक्स कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर सूरजपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर हाथरस निवासी अनिल कुमार और गोदाम के एक अज्ञात कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत में कंपनी के मैनेजर ने बताया कि बीते 24 मई को ग्रेटर नोएडा स्थित गोदाम से एक कंटेनर में मोबाइल फोन लोड कर हरियाणा के बिलासपुर इससे दूसरे गोदाम के लिए भेजे थे। इस कंटेनर में 42 पीवीसी में 168 कार्टन बॉक्स थे जिनमें से 14 कार्टन बॉक्स लखनऊ के लिए तथा 27 कार्टन बॉक्स जयपुर के लिए बिलासपुर गोदाम से दूसरी गाड़ी में पलटी कर रवाना किए गए। डिलीवरी के दौरान पता चला कि लखनऊ में 2 कार्टन बॉक्स व जयपुर में भेजे गए सामान में 12 कार्टन बॉक्स कम पाई गई हैं। कंटेनर चालक अनिल 24 मई से गायब है और उसका फोन भी बंद आ रहा है। सभी पीवीसी कंटेनर की सील इंपैक्ट की गई इस तरह से कुल 24 कार्टन बॉक्स जिसमें सैमसंग कंपनी के 280 मोबाइल थे वह गायब है। जिनकी कीमत 3226808 रुपए बताई गई है।

पढ़ें  नोएडा की खौफनाक मर्डर मिस्ट्री सुलझी: अवैध संबंध, ब्लैकमेल और ‘बेटियों से अनैतिक कार्य’ की धमकी बनी महिला की सिर-कटी लाश की हत्या की वजह, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

पुलिस ने कंपनी के मैनेजर की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और गायब हुए मोबाइल फोन की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल की आईएमईएल डिटेल के आधार पर जांच कर रही है कंपनी के मैनेजर ने शिकायत में बताया कि या तो हमारे गोदाम में हेराफेरी हुई है या ड्राइवर ने गड़बड़ी की है जिसके कारण कंपनी को भारी नुकसान हुआ है।सैमसंग कंपनी के 280 मोबाइल फोन गायब हो गए हैं जिसके लिए पुलिस से शिकायत की गई है। हालांकि 24 मई से कंटेनर लोड कर ले गए ड्राइवर का मोबाइल नंबर बंद है और वह भी गायब है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment