उत्तर प्रदेश में तीन आईपीएस व दो पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

Sanchar Now
2 Min Read

यूपी में एक बार योगी सरकार ने तबादला एक्सप्रेस चलाया है। शासन ने मंगलवार को तीन आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया। इनमें बरेली में एएसपी दक्षिणी मानुस पारिक को एसपी सिटी बरेली, गोरखपुर के सहायक पुलिस अधीक्षक अंशिका वर्मा को एएसपी दक्षिणी बरेली का प्रभार दिया गया है। इसी तरह मथुरा के सहायक पुलिस अधीक्षक कुंवर आकाश सिंह को मुरादाबाद के एएसपी ग्रामीण का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

यूपी सरकार ने सुल्तानपुर के एएसपी अरुण चंद्र को भी हटा दिया है। उन्हें डीजीपी मुख्यालय में बने चुनाव प्रकोष्ठ का एएसपी बनाया गया है। वहीं, इस स्थान पर तैनात अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह को सुल्तानपुर का एएसपी बनाया गया है।

3 दिन पहले 5 अफसरों को हुआ था तबादला 

डीजीपी मुख्यालय ने 14 सितंबर यानी शनिवार को प्रांतीय पुलिस सेवा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) स्तर के पांच अधिकारियों का ट्रासंफर कर दिया था। साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ में तैनात डीएसपी योगेन्द्र कुमार को अयोध्या भेजा गया। एडीजी प्रशासन नीरा रावत की ओर से जारी आदेश के अनुसार डीएसपी ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ अमित सक्सेना को डीएसपी कुशीनगर, डीएसपी एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ राजवीर सिंह गौर को डीएसपी बांदा, डीएसपी अयोध्या युवराज सिंह को डीएसपी बुलंदशहर और डीएसपी बुलंदशहर दिलीप सिंह प्रथम को डीएसपी एलआईयू अलीगढ़ के पद पर भेजा गया है।

पढ़ें  पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को फावड़े से काट डाला; युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment