इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुस्लिम हॉस्टल से बरामद हुए 30 बम और दो तमंचे, प्रयागराज में मच गया हडकंप

Sanchar Now
2 Min Read

प्रयागराज स्थित इलाहाबाद विवि के मुस्लिम हाॅस्टल में रविवार को पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी में पुलिस को 30 सुतली बम, दो कारतूस और दो असलहे मिले। छात्रों के दो गुटों में झगड़े की सूचना के बाद पुलिस यहां पहुंची थी। वहीं हाॅस्टल में इतनी बड़ी विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झगड़े की सूचना के बाद पुलिस वहां पहुंची थी। इस दौरान 30 सुतली बम, 2 असलहे और 2 कारतूस बरामद हुए हैं। बता दें कि इसी हाॅस्टल के एक कमरे उमेश पाल हत्याकांड का एक आरोपी सदाकत खान रहता था। हत्याकांड के बाद पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि इसी हाॅस्टल के रुम नंबर 36 में मीटिंग की साजिश रची गई थी।

कमरा नं. 36 में बनी थी उमेश पाल के हत्या की साजिश

वहीं वारदात में शामिल सदाकत खान गाजीपुर का रहने वाला था। बता दें कि 24 फरवरी को उमेश पाल प्रयागराज कोर्ट में गवाही देकर लौट रहे थे। उसी दौरान उन पर माफिया डाॅन अतीक अहमद के गुर्गों ने हमला कर दिया। जिसमें उनकी मौत हो गई। डाॅन अतीक अहमद का तीसरा बेटा इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकत्र्ता था। पुलिस ने इसके बाद एक-एक कर सभी आरोपियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था।

पढ़ें  ज्ञानवापी सर्वे पर तथ्यहीन कवरेज पर रोक लगाने के लिए मुस्लिम पक्ष पहुंचा कोर्ट
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment