नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहले दिन तीन अंतरराष्ट्रीय सहित 30 उड़ाने होंगी शुरू

Sanchar Now
4 Min Read

Sanchar Now। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहले ही दिन अंतरराष्ट्रीय उड़ाने शुरू होने की सूचित तैयार हो गई है। 17 अप्रैल 2025 से पहले यहां पर उड़ाने शुरू हो जाएंगे और पहले ही दिन लगभग 30 फ्लाईट शुरू की जाएंगे जिनमें तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ाने दो कार्गो कि फ्लाईट शामिल होंगी। इसके साथ ही देश के बड़े शहरों के लिए भी यहां से फ्लाइट शुरू होगी।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के जेवर में बनने वाली नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की रनवे का कार्य पूरा हो चुका है। एयरपोर्ट पर व्यावसायिक उड़ानों के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया चल रही है। 15 नवम्बर से रनवे का ट्रायल रन सुरु होगा जिसमे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, अकासा और इंडिगो के छोटे बड़े सभी प्रकार के विमानों को उतारा जाएगा। यह ट्राइल 15 नवम्बर से 15 दिसंबर तक चलेगा। उसके बाद उसकी रिपोर्ट डीजीसीए में जमा की जाएगी।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्द ही फ्लाइट 17 अप्रैल से पहले ही सुरु हो जाएंगी। इसके लिए यहां पर कैलिब्रेशन टेस्ट सफल हो चुका है और उसकी रिपोर्ट भी डीजीसीए में जमा की जा चुकी है जहां से उनका अप्रूवल मिल गया है। पहले चरण का कार्य पूरा होने के बाद अब दूसरे चरण में 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक फ्लाइट लैंडिंग टेस्टिंग भी की जाएगी। उसके बाद उसके डाटा को डीजीसीए में अपलोड किया जाएगा। एक महीने में जितनी भी फ्लाइट यहां पर उतरेंगे और जितनी भी फ्लाइट यहां से उड़ाई जाएगी जो भी डाटा होता है वह सारा डाटा डीजीसीए में अपलोड किया जाता है। उसके बाद एयरोटोम लाइसेंस मांगा जाता है जिसको मिलने का 90 दोनों का प्रोसेस है। यह लाइसेंस अधिकतम 20 मार्च तक प्राप्त हो जाएगा। जिसके बाद मार्च के आखिरी सप्ताह में 17 अप्रैल से पहले कभी भी उड़ाने सुरु हो जाएंगी।

पढ़ें  मेडिकल डिवाइसेज पार्क बना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम — भारत सरकार के फार्मास्युटिकल्स सचिव अमित अग्रवाल ने किया प्रोजेक्ट का निरीक्षण

इसके साथ ही सीईओ ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को शुरू करने से पहले अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ ( IATA) परमिशन देता है। जिसके लिए आईएटीए से मीटिंग हो चुकी है आईएटीए
एक अंतरराष्ट्रीय बॉडी है। जो अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट को उड़ाने की परमिशन देता है। हमने तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अप्रूवल मांगा है। जो भारत सरकार को देना है यह एग्रीमेंट के आधार पर होगा। पहले दिन 25 डॉमेस्टिक फ्लाइट्स के साथ तीन अंतराष्ट्रीय व दो कार्गो फ्लाइट्स की उड़ाने शुरू होगी। यहा अंतरराष्ट्रीय डोमेस्टिक व कार्गो एयरपोर्ट है तीनों सुविधा यहां पर पहले दिन से ही शुरू होगी।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहले दिन 30 फ्लाईट होंगी सुरु

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहले ही दिन 28 से 30 फ्लाइट शुरू की जाएगी। उसके बाद फ्लाइट की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का शेड्यूल कंफर्म नहीं हुआ है लेकिन उनमें यूरोप और पेसिफिक के लिए शुरू की जाएंगे। जिनमे फ्लाईट दुबई, सिंगापुर व ज्यूरिख के लिए की जाएंगी। इसके साथ ही घरेलू में देश के सभी बड़े शहरों जिम बेंगलुरु हैदराबाद देहरादून मुंबई लखनऊ सहित अन्य शहरों के लिए होंगी। यहाँ पर 200 से 250 फ्लाइट को प्रतिदिन मैनेज करने की क्षमता एयरपोर्ट की होगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment