अस्तौली व बादलपुर में 33 केवी के बिजलीघर बनेंगे, 32 करोड़ होंगे खर्च

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अस्तौली व बादलपुर में 33/11केवी के बिजलीघर बनाने का निर्णय लिया है। इन दो बिजलीघरों को बनाने और लाइन बिछाने में करीब 32 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके साथ ही जलपुरा गौशाला में विद्युतीकरण व हाईमास्ट लाइट और ईकोटेक-3 के उद्योग केंद्र-1, रिजर्व पुलिस लाइन, ट्वॉय सिटी, महिला उद्यमी पार्क पार्ट-1 व टू में हाईमास्ट लाइटें व स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।

दरअसल, प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने ओएसडी अभिषेक पाठक के साथ ग्रेटर नोएडा में चल रहे विद्युत कार्यों की समीक्षा की। प्राधिकरण के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग की तरफ से बताया गया कि अस्तौली व बादलपुर में 33/11केवी के बिजलीघर का बनाने के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। दोनों ही सब-स्टेशनों के निर्माण के लिए टेंडर निकाल दिए गए हैं। इसी माह के अंत तक टेंडर खुल जाएंगे।

दोनों सब स्टेशनों के निर्माण और लाइन बिछाने के कार्यें पर लगभग 32 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन बिजलीघरों के निर्माण में लगभग एक साल लग जाएंगे। इन दोनों बिजली घरों के बनने से न सिर्फ अस्तौली और बादलपुर बल्कि आसपास के एरिया में भी बिजली आपूर्ति और बेहतर हो जाएगी। समीक्षा बैैठक में एसीईओ प्रेरणा सिंह ने तय समयसीमा में कार्य शुरू कराने और पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही जलपुरा गौशाला का विद्युतीकरण व हाईमास्ट लाइट और इकोटेक-3 के उद्योग केंद्र-1, रिजर्व पुलिस लाइन, ट्वॉय सिटी, महिला उद्यमी पार्क पार्ट-1 व टू में हाईमास्ट लाइटें व स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएंगी। इन दोनों कार्यों पर लगभग 3.91 करोड रुपए खर्च होने का अनुमान है। एसीईओ ने इन कार्यों को भी तय समय में ही पूरा करने को कहा है। उन्होंने विद्युत अभियांत्रिकी विभाग की तरफ से किए जा रहे अन्य कार्यों की भी समीक्षा की। समीक्षा बैठक में तकनीकी कंसल्टेंट आरके जायसवाल, वरिष्ठ प्रबंधक रामचरण, सौरभ भारद्वाज और अश्विनी चतुर्वेदी, मैनेजर निखिल गुप्ता, अजीत भाई पटेल, विपिन बिहारी राय व अन्य मौजूद रहे।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब ने सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की हत्या पर की न्याय और सुरक्षा की मांग
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment