गौतम बुध नगर में आयोजित की गई राष्ट्रीय लोक अदालत में 334608 वादों का हुआ निस्तारण, समझौता धनराशि 2670972023 हुई प्राप्त

Sanchar Now
3 Min Read

Sanchar Now। गौतम बुद्ध नगर में रविवार को आयोजित की गई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन मुख्यालय में तहसील स्तर पर जनपद न्यायाधीश अवनीश सक्सेना की अध्यक्षता में दीवानी जनपद न्यायालय गौतम बुद्ध नगर में किया गया। इस लोक अदालत में 334608 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें समझौता धनराशि 2670972023 प्राप्त हुई।

दरअसल, रविवार को गौतम बुद्ध नगर में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतम नगर द्वारा दीवानी न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। सुबह 10:00 बजे दीप प्रज्वलित कर इसकी शुरुआत की गई। इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे। रिचा उपाध्याय अपर जिला जज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हुए वादों से संबंधित विवरण उपलब्ध कराए गए।

राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय में जिला जज अवनीश सक्सेना के द्वारा दो वादों का निस्तारण किया गया। मयंक चौहान भूमि अर्जन पुनर्वास एवं पुनर्विस्थापन प्राधिकरण द्वारा 22 वाद, कुणाल वेपा पीठासीन अधिकारी मोटा दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण द्वारा 36 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें समझौता धनराशि 29321545 प्राप्त हुई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बबीता पाठक द्वारा 23894 वादों का निस्तारण करते हुए जुर्माने की धनराशि 4558040 प्राप्त की। वहीं सिविल जज सीडी मयंक त्रिपाठी के द्वारा 34 वादों का समझौता करते हुए धनराशि 24756348 प्राप्त हुई।

इसी प्रकार विशेष न्यायालय एन आई एक्ट राजेंद्र कुमार तृतीय के द्वारा 42 वादों का समझौता करते हुए धनराशि 38669828, अतिरिक्त न्यायालय एक प्रदीप कुमार कंसल के द्वारा 40 वादों का निस्तारण करते हुए समझौता राशि 9800000, अतिरिक्त न्यायालय दो नलिन कांत त्यागी द्वारा 81 वादों का समझौता करते हुए समझौता राशि 20251234, जिला उपभोक्ता न्यायालय के पीठासीन अधिकारी अनिल कुमार के द्वारा 35 वादों का समझौता करते हुए धनराशि 20520725 प्राप्त हुई।

पढ़ें  गलगोटियाज यूनिवर्सिटी में वैश्विक स्वास्थ्य विशेषज्ञों का जमावड़ा, 'फार्माइनोवेट 2025' सम्मेलन में दवा नवाचार पर केंद्रित चर्चा

इसी प्रकार रविवार को जनपद गौतम बुद्ध नगर में स्थित न्यायालय के न्यायिक अधिकारी गणों द्वारा 134468 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के अंतर्गत नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा 1569 मामले, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा 25 मामले तथा यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा 62 मामले प्री – लिटिगेशन के 1656 मामले निस्तारित किए गए। राष्ट्रीय लोक अदालत के अंतर्गत पुलिस विभाग द्वारा 4737 मामलों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के अंतर्गत जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर, अपर जिला अधिकारी, उप जिलाधिकारी व तहसील आदि समस्त विभागों से प्राप्त विवरण के अनुसार राजस्व के 86695 वाद निस्तारित किए गए। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 334608 मामलों का निस्तारण हुआ जिनकी एवज में समझौता धनराशि 2670972023 (रुपये छब्बीस अरब सत्तर करोड़ सत्तानवे लाख बीस हज़ार तेईस) प्राप्त हुए।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment