पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन पर यूपी में 7 दिनों तक राजकीय शोक

Sanchar Now
5 Min Read

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता रहे मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) का गुरुवार, 26 दिसंबर 2025 को निधन हो गया. 92 वर्षीय मनमोहन सिंह 10 वर्षों तक देश के प्रधानमंत्री रहे. मनमोहन सिंह के निधन के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने राजकीय शोक घोषित किया है. इस संबंध में सभी अधिकारियों को आदेश जारी किया है.

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि  संयुक्त सचिव गृह मंत्रालय, भारत सरकार के पत्र संख्या-3/2/2024-पब्लिक, दिनांक 26-12-2024 द्वारा यह निर्देश दिया गया है कि भारत के पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर 2024 को एम्स अस्पताल, नई दिल्ली में निधन हो गया. दिवंगत गणमान्य व्यक्ति के सम्मान में, यह निर्णय लिया गया है कि 26 दिसंबर 2024 से 01 जनवरी 2025 तक पूरे भारत में सात दिनों का राजकीय शोक मनाया जाएगा, दोनों दिन सम्मिलित हैं. इस अवधि के दौरान पूरे भारत में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा जहां इसे नियमित रूप से फहराया जाता है और राजकीय शोक की अवधि के दौरान कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा.

अपर मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

आदेश में कहा गया कि  गृह मंत्रालय, भारत सरकार के उक्त पत्र दिनांक 26-12-2024 के आलोक में यह कहने का निदेश हुआ है कि दिवंगत आत्मा के सम्मान में दिनांक 26-12-2024 से 01-01-2025 तक राजकीय शोक मनाये जाने का निर्णय लिया गया है. इस अवधि में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा एवं कोई  सरकारी मनोरंजन नहीं होगा. तद्‌नुसार कृपया आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने का कष्ट करें.

पढ़ें  मुख्यमंत्री योगी ने की जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा, कहा- किसी भी परिवार को न हो पेयजल की समस्या

अपर मुख्य सचिव जितेंद्र कुमार की ओर से जारी हस्ताक्षरित पत्र के जरिए सभी जिलाधिकारियों, मंडलायुक्तों (कमिश्नरों)को निर्देश जारी किए गए हैं.

राज्यपाल और अन्य नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया

बता दें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मायावती ने बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया.  राज्यपाल पटेल ने सिंह के निधन को राजनीति जगत के लिए बड़ी क्षति बताते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.  अपने बयान में पटेल ने कहा, ‘डॉक्टर मनमोहन सिंह का निधन भारतीय राजनीति के लिए बहुत बड़ी क्षति है. मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करती हूं.’

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘सत्य के प्रतीक और सौम्य व्यक्तित्व वाले डॉ. मनमोहन सिंह का निधन एक अपूरणीय अंतरराष्ट्रीय क्षति है. महान अर्थशास्त्री और पूर्व प्रधानमंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि.’

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भी ‘एक्स’ पर कहा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन की खबर बेहद दुखद है. भारत की आर्थिक प्रगति में उनके उल्लेखनीय योगदान और उनके सदाचारी स्वभाव को हमेशा याद रखा जाएगा. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं.’

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने सोशल मीडिया पर एक मार्मिक पोस्ट के जरिए सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘राजनीति में सादगी के प्रतीक डॉक्टर मनमोहन सिंह ने दुनिया को अलविदा कह दिया. यह खबर बेहद दुखद है. आर्थिक सुधार, परमाणु समझौता और मनरेगा समेत उनकी दूरदर्शी पहलों ने भारत को समृद्धि की नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाया. राष्ट्र उनके योगदान का हमेशा ऋणी रहेगा. भावभीनी श्रद्धांजलि.’

पढ़ें  Delhi: ट्यूशन पढ़ने गई थी 6 साल की बच्ची, शिक्षक के 32 साल के बेटे ने किया यौन उत्पीड़न

भारत के बेहतरीन अर्थशास्त्रियों में से एक और राजनीति में शालीनता के प्रतीक माने जाने वाले सिंह अपने पीछे परिवर्तनकारी नीतियों की विरासत छोड़ गए हैं जिसने आधुनिक भारत को आकार दिया.  मनमोहन सिंह(92) का बृहस्पतिवार रात दिल्ली में निधन हो गया. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स)-दिल्ली ने उनके निधन की घोषणा की. वहां उन्हें गंभीर हालत में रात में आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया था.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment