दिल्ली में 7 साल की बच्ची से 16 वर्ष के लड़के ने किया रेप, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

Sanchar Now
1 Min Read

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। अधिकारियों ने आज सोमवार (10 जून) को बताया है कि दक्षिणी दिल्ली में अपने पड़ोस की सात वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक किशोर को पकड़ा गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी रविवार को लोधी कॉलोनी पुलिस स्टेशन को मिली। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले 16 वर्षीय लड़के ने करीब तीन-चार दिन पहले अपने घर में उसकी बेटी के साथ यौन उत्पीड़न किया।

उन्होंने बताया कि लड़की को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया और आईपीसी की धारा 376 एबी (बारह साल से कम उम्र की लड़की से बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “हमने किशोर को पकड़ लिया है और उसे निगरानी गृह भेज दिया है। आगे की जांच जारी है।” हालाँकि, आरोपी नाबालिग है, इसलिए पुलिस ने उसकी पहचान उजागर नहीं की है।

पढ़ें  ‘मैं रिटायर्ड DG हूं’… बुजुर्ग ने पुलिस को धमकाया, जांच में निकला फर्जी अधिकारी; दिल्ली में है करोडो़ं का बंगला
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment