कुंभ मेले के दौरान चलाई जाएंगी 992 विशेष ट्रेनें, रेल मंत्री ने की समीक्षा बैठक

Sanchar Now
1 Min Read

नई दिल्ली: रेल मंत्रालय कुंभ मेले के लिए व्यापक व्यवस्था करने पर काम कर रहा है और जनवरी में प्रयागराज में आयोजित होने वाले इस विशाल धार्मिक समागम के लिए 992 विशेष रेलगाड़ियां चलाने की योजना बना रहा है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, विशेष रेलगाड़ियां चलाने के अलावा मंत्रालय ने यात्रियों के लिए विभिन्न बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के निर्माण और उन्नयन के लिए 933 करोड़ रुपए निर्धारित किए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और 2 रेल राज्यमंत्रियों रवनीत सिंह बिट्टू और वी. सोमन्ना ने 12 जनवरी से शुरू होने वाले कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को संभालने के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए बैठकें कीं।

पढ़ें  ISRO चीफ बोले- 'भारत के पास चंद्रमा, मंगल और शुक्र तक जाने की क्षमता, लेकिन..', Aditya-L1 मिशन पर दिया ये अपडेट
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment