दिल्ली के खेड़ा कलां में दो महिलाओं को मारी गोली, अस्पताल में इलाज जारी

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली: राजधानी के खेड़ा गांव में अज्ञात बदमाशों द्वारा महिला और उसकी बेटी पर कई राउंड गोलियां चलाकर फरार होने का मामला सामने आया है. घटना में महिला को चार-पांच और उसकी बेटी को तीन-चार गोली लगी, जिसके बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि हालत बिगड़ता देख उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया.

दरअसल आकाश देवी की बेटी पिंकी हरियाणा के सोनीपत में रहती हैं. पहले आकाश देवी अपने पति के साथ दिल्ली के खेड़ा गांव में ही रहती थी, लेकिन कुछ साल पहले वे यह दोनों सोनीपत में जाकर रहने लगे. महिला के पति की मौत हो चुकी है, जिसे परंपरा अनुसार अंतिम संस्कार उसके खेत में ही स्थान दिया गया था. दिवाली पर मां-बेटी यहीं फूल चढ़ाने आए थे.

यह बात हमलावरों को मालूम चलते ही उन्होंने मां-बेटी पर हमला कर दिया. माना जा रहा है कि हमला प्रॉपर्टी विवाद के चलते ही हुआ है और पति की हत्या के बाद अब इन दोनों को भी मार कर पूरी प्रॉपर्टी पर कब्जा करने की नीयत से इस हमले को अंजाम दिया गया है. फिलहाल दोनों घायलों का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जारी है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. उनके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

पढ़ें  दिल्ली में दरिंदगी: 12 साल की लड़की से तीन नाबालिग सहित पांच ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बहलाकर सुनसान जगह पर ले गई थी महिला
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment