पंचांग 21 November 2023: देखें शुभ- अशुभ योग और मुहूर्त, आज अक्षय नवमी और रवियोग

Sanchar Now
2 Min Read

Aaj Ka Panchang 21 November 2023: 21 नवंबर 2023 को कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है। मंगलवार को नवमी तिथि देर रात 1 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। इसी के साथ अक्षय नवमी का व्रत भी इस दिन किया जायेगा। मंगलवार रात 8 बजकर 1 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा, शतभिषा एक पंचक नक्षत्र है। उड़ीसा में इस दिन जगतधात्री माता की पूजा भी की जाती है। इसके अलावा मंगलवार से विष्णु त्रिरात्रि भी शुरू हो जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय- सूर्यास्त का समय।

21 नवंबर 2023 का शुभ मुहूर्त

  • नवमी तिथि- 22 नवंबर 2023 को रात 1 बजकर 10 मिनट तक।
  • शतभिषा नक्षत्र- 21 नवंबर 2023 को रात 8 बजकर 01 मिनट तक।
  • 21 नवंबर 2023 का त्योहार – अक्षय नवमी व्रत

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 02:46 से शाम 04:05 तक।
  • मुंबई- दोपहर बाद 03:11 से शाम 04:35 तक।
  • चंडीगढ़- दोपहर 02:45 से शाम 04:04 तक।
  • लखनऊ- दोपहर 02:33 से दोपहर बाद 03:53 तक।
  • भोपाल- दोपहर 02:49 से शाम 04:12 तक।
  • कोलकाता- दोपहर 02:06 से दोपहर बाद 03:29 तक।
  • अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:09 से शाम 04:31 तक।
  • चेन्नई- दोपहर 02:46 से शाम 04:12 तक।

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6:48 AM

सूर्यास्त- शाम 5:25 PM

पढ़ें  Panchang 3 November 2023: जानिए 3 नवंबर का राहु काल, शुभ मुहूर्त, तिथि और नक्षत्र
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment