यमुना एक्सप्रेसवे पर ढाबे से आभूषणों के बैग सहित कार चोरी, पुलिस ने कार को अलीगढ़ से किया बरामद बेग गायब

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर ढाबे पर खाना खाने के दौरान व्यापारी की कार चोरी हो गयी। कार में बेग में ज्वेलरी रखी हुई थी। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पीड़ित व्यापारी की चोरी हुई कार कुछ समय बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर अलीगढ क्षेत्र में मिली है जबकि उससे ज्वेलरी से भरा बैग गायब है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से जौनपुर लौट रहे व्यापारी ने खाना खाने के लिए एक ढाबे पर कार को रोका। जिसके बाद वह खाना खाना खाने लगे और जब वह खाना खाकर लौटे तो उनकी कार वहा से गायब थी। पीड़ित व्यापारी ने कार की चोरी की शिकायत जेवर पुलिस से की।

जेवर पुलिस को पीड़ित व्यापारी ने दी शिकायत में जौनपुर निवासी व्यापारी गंगेश सोनी ने बताया कि वह रविवार अपनी इनोवा कार से ड्राइवर विवेक व मुनीष के साथ दिल्ली से जौनपुर जा रहा था। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवा ढाबे पर वह खाना खाने के लिए रुके। और जब खाना खाने के बाद बाहर आये तो देखा कि इनकी इनोवा कार गायब थी। जिसके बाद सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुच गयी और कार की तलाश सुरु कर दी। तलाश करने पर व्यापारी की इंनोवा कार अलीगढ़ क्षेत्र में मिली लेकिन उसमें रखे ज्वेलरी के दो बेग गायब है।

पीड़ित गंगेश सोनी ने बताया कि वह दिल्ली में श्री ज्वेलर्स कूचा महाजनी चांदनी चौक स्थिति मनोज कुमार के पास गए थे। जहाँ से व्यापार के लिए सोने की विभिन्न प्रकार की ज्वैलरी एक बैग में लेकर जा रहे थे वही एक बैग मनोज कुमार ने इनको दिया था औऱ कहा था कि जौनपुर में इस बेग को राजेश यादव को देना है। शिवा ढाबे पर खाना खाने के दौरान उनकी कार अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गयी। उनकी कार कुछ समय बाद अलीगढ़ क्षेत्र में मिल गयी है लेकिन दोनों बेग गायब है।

पढ़ें  पिता ने गोली मारकर की बेटे की हत्या, पुलिस जांच में जुटी।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर जेवर थाने पर मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। क्योंकि पीड़ित व्यापारी ने एक बैग में तो सोने के आभूषण बताए है लेकिन दूसरे बेग के अंदर समान की सूची अभी उपलब्ध नही कराई है। मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment