भारतीय संविधान पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने की आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में भारतीय संविधान पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भारतीय संविधान को लेकर अपशब्दों का प्रयोग किया था। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल, रविवार को पूरे देश में संविधान दिवस मनाया गया इस दौरान जारचा थाना क्षेत्र के एक युवक ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से भारतीय संविधान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। आरोपी की पोस्ट के बाद पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की। शिकायत के आधार पर जारचा पुलिस ने 67 व 504 धाराओं में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को जारचा थाना क्षेत्र के पटाडी गांव के रहने वाले रवि कुमार ने जारचा पुलिस से मामले की शिकायत की। शिकायत में रवि ने बताया कि रविवार को पूरे देश में भारतीय संविधान दिवस मनाया गया इसी दौरान बिसाहड़ा गांव निवासी भानु उर्फ जेश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से संविधान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। आरोपी ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी jyass-hindu-bisahada से पोस्ट की जिसके बाद समाज में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। रवि कुमार की शिकायत पर जारचा पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जा शुरू कर दी।

जारचा पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए विवेचना के दौरान इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से आरोपी भानु को उसके निवास स्थान बिसाहड़ा गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से भारतीय संविधान को लेकर अब शब्दों का प्रयोग किया था आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पढ़ें  प्रेमिका से मिलने घर पहुंचे युवक के साथ परिजनों ने की मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment