साप्ताहिक बाजार से ऑटो चालक चार माह के बच्चे अपहरण कर हुआ फरार, जांच में जुटी पुलिस

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिसरख थाना क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार से एक ऑटो चालक चार माह के बच्चे को लेकर फरार हो गया है। पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के लिए चार टीमों का गठन कर दिया है। पुलिस आसपास लगे सभी सीसीटीवी खंगाल रही है।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिसरख थाना क्षेत्र के अंतर्गत अम्रपाली लेजर वैली सोसायटी के समीप रविवार देर रात साप्ताहिक बाजार लग रहा था। इस बाजार में पश्चिम बंगाल के रहने वाले भागीरथ के दो बेटे खेल रहे थे जहां पर पड़ा बेटा 8 साल का व छोटा बेटा 4 महीने का था। तभी एक ऑटो चालक वहां पर आया और उसने पड़े बेटे को बहला फुसलाकर चार माह के बच्चे को गोद में लेकर ऑटो से फरार हो गया। पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर बिसरख पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा हिरदेश कठेरिया ने बताया कि रविवार की देर रात ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिसरख थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक साप्ताहिक बाजार लग रहा था। जिसमें पश्चिम बंगाल के रहने वाले भागीरथ के दो बेटे भी वहीं पर खेल रहे थे। बड़ा बेटा सुदीप (8) अपने छोटे भाई श्याम (4 माह) को गोद में लिए हुए था तभी एक अनजान व्यक्ति वहां पर आया और उसने अमरुद खिलाकर और ₹20 देकर समोसे लाने के लिए सुदीप को बोला और जैसे ही सुदीप समोसे लेने गया तभी आरोपी ऑटो चालक चार माह के श्याम को लेकर फरार हो गया।

पढ़ें  दोस्ती में विश्वास ने किया था विश्वासघात, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर बिसरख पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ऑटो चालक की तलाश के लिए चार टीमों का गठन कर दिया है। पुलिस टीम कर द्वारा सीसीटीवी टेंपो आदि की जांच की जा रही है और आरोपी के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment