रील बनाने के चक्कर में गहरी झील में डूबा युवक, भाई बनाता रहा वीडियो

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के फलेदा गांव निवासी दो भाई रविवार दोपहर बाद घूमने के लिए गांव की झील नुमा गहरे गड्ढे के पास पहुंचे। जहां पर एक भाई गहरी झील को पार करने लगा और दूसरा भाई उसकी रील बनाने लगा। झील के गहरे पानी में युवक डूब गया और उसका भाई वहां पर वीडियो बनाता रहा। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया जो युवक की तलाश के लिए अभियान चलाया हैं।

 

 

दरअसल, रविवार को फ़्लेदा गांव के दो भाई विकास व प्रिंस गांव के जंगल में अन्य दो बच्चो के साथ घूमने गए। जहां पर विकास द्वारा अपने भाई प्रिंस से वीडियो बनाने के लिए कहा और स्वयं यमुना खादर की झील नुमा गहरे गड्ढे को पार करने के लिए कूद गया। तैरते हुए बीच में पहुंचने पर विकास (21) गहरे पानी में डूब गया और उसका भाई वीडियो बनाता रह। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

युवक के झील में डूबने के बाद रविवार देर रात तक सर्च अभियान चला रहा उसके बाद भी युवक नहीं मिला यह सर्च अभियान सोमवार को भी जारी है। वही ग्रामीणों ने बताया कि इस गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भरा हुआ है उसके बाद भी युवक सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में पानी में कूद गया और वह डूब गया। वही रबूपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान जारी है।

पढ़ें  25000 के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, R-15 बाईक सहित तमंचा व कारतुस बरामद
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment