‘सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो’ हुई OTT पर रिलीज, जानिए क्यों देखी जानी चाहिए ये फिल्म?

Sanchar Now
3 Min Read

अभिनेत्री राधिका मदान की फिल्म ‘सजनी शिंदे की वायरल वीडियो’ दर्शकों को काफी पसंद आई थी। यह फिल्म 27 अक्तूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फैंस को इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। तो अब फैंस के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है कि फिल्म ‘सजनी शिंदे की वायरल वीडियो’ बॉक्स ऑफिस पर अपना दमखम दिखाने के बाद आज ओटीटी पर रिलीज हो गई है।

​​​​​​​ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म

निम्रत कौर और राधिका मदान अभिनीत सस्पेंस थ्रिलर सजनी शिंदे का वायरल वीडियो इस महीने से एक लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। रिलीज के दो महीने बाद आज शुक्रवार, 22 दिसंबर को यह फिल्म लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी आ गई है। नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया हैंडल इंंस्टाग्राम के जरिए दर्शकों को इसकी जानकारी दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

नेटफ्लिक्स ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी

नेटफ्लिक्स ने फिल्म का एक पोस्टर साझा करते हुए लिखा, ‘एक वायरल वीडियो। कई सवाल। सजिनी शिंदे का कहीं पता नहीं है। क्या जो नजर आता है उससे कहीं ज्यादा कुछ है? यह थ्रिलर फिल्म सजनी शिंदे का वायरल वीडियो केवल नेटफ्लिक्स पर है। सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो में निम्रत कौर और राधिका मदान मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसमें मैंने प्यार किया अभिनेत्री भाग्यश्री, प्रसिद्ध मराठी अभिनेता सुबोध भावे, रश्मी अगड़ेकर, चिन्मय मंडलेकर और सुमीत व्यास भी अहम भूमिकाओं में हैं।

महत्वपूर्ण संदेश देती है फिल्म की कहानी

फिल्म ‘सजनी शिंदे का वायरल वीडियो’ की कहानी हाई स्कूल टीचर सजनी शिंदे की है। सिंगापुर में अपनी ही जन्मदिन पार्टी पर वह खुशियां मना रही होती है और उसकी सहेली उसका वीडियो बना लेती है। वीडियो वायरल होता है तो उसके चरित्र का सत्यापन करने की एक अंधी होड़ शुरू हो जाती है। बात स्कूल प्रबंधन तक पहुंचती है। प्रधानाध्यापक महिला है लेकिन एक सहकर्मी महिला की भावनाओं की बजाय उन्हें स्कूल की प्रतिष्ठा का ख्याल रखना है। मामला यहां तक बिगड़ता है कि एक दिन सजनी शिंदे लापता हो जाती है। यह फिल्म एक महत्वपूर्ण संदेश देती है, जो ध्यान देने योग्य है।

पढ़ें  'वहां अपना टाइम बर्बाद मत करो...', टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह ने पाकिस्तानी कोच को दी सलाह
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment