Aaj Ka Panchang, 31 December 2023 : आज पौष चतुर्थी तिथि, जानें आज के सभी शुभ मुहूर्त का समय

Sanchar Now
2 Min Read

Aaj Ka Panchang 31 December 2023: 31 दिसंबर को पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और रविवार का दिन है। चतुर्थी तिथि रविवार को दोपहर के पहले 11 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। 31 दिसंबर को देर रात 3 बजकर 40 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही रविवार को पूरा दिन, पूरी रात पार कर के कल सुबह 8 बजकर 36 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। 31 दिसंबर को गुरु ग्रह मेष राशि में मार्गी होंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

31 दिसंबर  2023 का शुभ मुहूर्त

  • उदया तिथि चतुर्थी- 31 दिसंबर 2023 को दोपहर के पहले 11 बजकर 56 मिनट तक रहेगी।
  • प्रीति योग- 31 दिसंबर को देर रात 3 बजकर 40 मिनट तक।
  • मघा नक्षत्र- 31 दिसंबर 2023 दिन रविवार को पूरा दिन, पूरी रात पार कर अगले दिन सोमवार को सुबह 8 बजकर 36 मिनट तक।
  • 31 दिसंबर  2023-  गुरु ग्रह मेष राशि में मार्गी(सीधी चाल चलेंगे) होंगे।

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- शाम 04:16 से शाम 05:33 तक
  • मुंबई- शाम 04:48 से शाम 06:11 तक
  • चंडीगढ़- शाम 04:14 से शाम 05:30 तक
  • लखनऊ- शाम 04:04 से शाम 05:22 तक
  • भोपाल- शाम 04:23 से शाम 05:44 तक
  • कोलकाता- दोपहर बाद 03:41 से शाम 05:01 तक
  • अहमदाबाद- शाम 04:43 से शाम 06:03 तक
  • चेन्नई- शाम 04:26 से शाम 05:52 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 7:14 am

सूर्यास्त- शाम 5:34 pm

पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 9 April 2025 : आज चैत्र शुक्ल द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment