एसएसपी की ये बात सुन आपा खो बैठा हेड कांस्टेबल, बजा रहा था बिगुल; अचानक झपटकर किया हमला

Sanchar Now
3 Min Read

पुलिस लाइन में महीने की पहली परेड में बिगुल बजाने की जिद पर बिगुलर (बिगुल बजाने वाला हेड कांस्टेबल) ने अधिकारियों से अभद्रता कर डाली। आरोपी हेड कांस्टेबल इतना आक्रामक हो गया कि उसने अफसरों पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद एसएसपी अजय सिंह ने उसे तत्काल हिरासत में लेने के आदेश दिए। इसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ और न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।

हर शुक्रवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड होती है। शुक्रवार को महीने की पहली परेड थी। इसका निरीक्षण करने के लिए एसएसपी अजय सिंह और जिले के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वहां मौजूद थे। परेड की शुरुआत और अंत में बिगुल बजाया जाता है। यह जिम्मेदारी वहां पर हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार को दी गई है। 40 मिनट पूरी होने के बाद जितेंद्र कुमार को बिगुल बजाकर परेड की समाप्ति की घोषणा करनी थी।

लेकिन, वह करीब 10 मिनट पहले ही अधिकारियों के पास जाकर बिगुल बजाने के लिए कहने लगा। इस पर अधिकारियों ने उसे मना किया और परेड पूरी होने पर बिगुल बजाने को कहा।

इस पर वह अधिकारियों से ही भिड़ गया। आरोप है कि उसने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की वर्दी तक पर हाथ डाल दिया। यही नहीं वह उन पर हमला भी करने लगा। इसके बाद एसएसपी अजय सिंह ने आरोपी जितेंद्र कुमार को हिरासत में लेने के आदेश दिए। इसके बाद आरआई जगदीश चंद्र पंत की तहरीर पर उसके खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कप्तान ने जितेंद्र को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। आरोपी जितेंद्र कुमार को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

पढ़ें  Haldwani Violence का मास्टरमाइंड Abdul Malik दिल्ली से गिरफ्तार, पूछताछ शुरू; अब महिलाओं को किया जा रहा चिह्नित

पहले भी कर चुका है अभ्रदताI

जितेंद्र कुमार की यह पहली घटना नहीं थी। इससे पहले वह पूर्व एसएसपी दलीप कुंवर के साथ भी इस तरह की अभद्रता कर चुका था। उस वक्त उसे समझाकर फिर से ड्यूटी पर लगाया गया था। लेकिन, उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं हो रहा था। उसकी इसी तरह की हरकतों को देखते हुए पिछले दिनों पुलिस लाइन में उसका आवास भी खाली कराया जा चुका था। शिकायत थी कि वह साथियों के साथ भी इसी तरह का बर्ताव करता है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment