आत्महत्या करने के लिए हाई टेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ा युवक, करंट लगने से हुआ घायल एम्स में भर्ती

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। जेवर थाना क्षेत्र में आत्महत्या करने के लिए एक व्यक्ति हाई टेंशन लाइन पर चढ़ गया जिसके बाद करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसकी गंभीर हालात को देखते हुए दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। व्यक्ति के हाई टेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

दरअसल, घायल नौशाद बुलंदशहर के सिकंदराबाद का रहने वाला है जेवर में उसकी ससुराल है और कुछ दिनों से वह ससुराल में ही रह रहा है। एक व्यक्ति से आपसी लेनदेन को लेकर उसका झगड़ा हो गया जिसके बाद वह आत्महत्या करने के लिए हाई टेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ गया। खंभे पर चढ़ने के बाद उसे करंट लगने से वह नीचे गिर गया और उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

जेवर थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दो लोगों का आपसी विवाद जो गया जिसके बाद पीआरवी मौके पर पहुंची और पीआरवी ने दोनों को समझने का प्रयास किया। नोशाद शराब के नशे में था और दोनों ने सहमति की बात कह कर वहां से चले गए। इसके बाद कुछ दूर जाकर ही नौशाद शराब के नशे में हाई टेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ गया उसको पुलिस व अन्य लोगों ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद हाई टेंशन लाइन के करंट लगने से वह नीचे गिर गया गंभीर हालत में पुलिस व लोगों ने उसे नजदीक के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के एम्स में भर्ती का दिया गया है।

पढ़ें  जीबीयू में जस्टिस एंड गवर्नेंस कैरियर इन लॉ ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट शीर्षक पर हुआ व्याख्यान

 

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment