बॉयफ्रेंड ने वीडियो कॉल और मैसेज का नहीं दिया जवाब, नाराज IT छात्रा ने पंखे से लटककर दी जान

Sanchar Now
3 Min Read

यूपी के बलिया में राजकीय महिला पॉलिटेक्निक की एक छात्रा ने हॉस्टल में सुसाइड कर लिया. वह आईटी प्रथम वर्ष की छात्रा थी. बताया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड द्वारा फोन ना उठाए जाने से छात्रा नाराज थी. इसी के चलते उसने पंखे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है.

फिलहाल, मृतका की कॉल डिटेल और सुसाइड नोट के आधार पर आगे की जांच-पड़ताल की जा रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, छात्रा बार-बार अपने बॉयफ्रेंड को वीडियो कॉल कर रही थी. मगर वो कॉल रिसीव नहीं कर रहा था. बॉयफ्रेंड से अनबन के बीच छात्रा फांसी के फंदे से झूल गई.

मृतक मूल रूप से कानपुर नगर की रहने वाली थी. बलिया में वो महिला पॉलिटेक्निक के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी. पॉलिटेक्निक की प्रिंसिपल ने बताया कि छात्राएं जब मेस से खाना खा कर लौटीं तो उन्होंने अपनी एक साथी का दरवाजा बंद पाया. इसपर उन्होंने बाहर से आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं आया.

छात्राओं द्वारा धक्का देकर दरवाजा खोला गया

ऐसे में छात्राओं द्वारा धक्का देकर दरवाजा खोला गया. लेकिन अंदर का मंजर देख वो सब चीख पड़ीं. क्योंकि, अंदर कमरे में पंखे से छात्रा का शव झूल रहा था. शोर सुनकर स्टाफ के लोग मौके पर पहुंच गए. तत्काल प्रिंसिपल और अन्य शिक्षक भी वहां आ गए. जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय बांसडीह रोड थाना पुलिस को दी गई, जिसने छात्रा के शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

पुलिस को सुसाइड नोट मिला

पढ़ें  यूपी में FEOA का पहला केस दर्ज, राशिद नसीम भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित; ED की कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि मृतका आईटी प्रथम वर्ष की छात्रा थी. वो अपने दोस्त को बार-बार फोन और वीडियो कॉल कर रही थी मगर दोस्त फोन नहीं उठा रहा था. इसके बाद उसने इमोशनल मैसेज भी किया लेकिन दोस्त का कोई जवाब नहीं आया. आखिर में उसने हॉस्टल के कमरे में ही सुसाइड कर लिया.

मृतक छात्रा के पास से जो मोबाइल मिला है, पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है. साथ ही हॉस्टल के जिस कमरे में छात्रा ने आत्महत्या की है, उसे भी सील कर दिया गया है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment