बंद फ्लैट में मिला युवक का शव, अत्यधिक शराब पीने से मौ_त की आशंका, बदबू आने की शिकायत पर पहुँची पुलिस

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। बिसरख थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी में बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। फ्लैट से बदबू आने पर युवक के शव का पता चला और दरवाजा तोड़ने के बाद युवक के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।अत्यधिक शराब का सेवन करने से मौत की आशंका जताई जा रही।

सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि कंट्रोल रूम द्वारा थाना बिसरख पर सूचना दी गई कि थाना बिसरख क्षेत्र अंतर्गत स्थिति इरोज सम्पूर्णम सोसायटी के फ्लैट नंबर 605 टावर एन- 4 से बदबू आ रही है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक व थाना बिसरख पुलिस बल मौके पर पहुॅची।

पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि फ्लैट के अंदर से बदबू आ रही थी। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों के सहयोग से फ्लैट के ताले को तोड़ा और अंदर पाया कि एक युवक का शव नीचे पड़ा हुआ था। मृतक की पहचान प्रांजल पाण्डे (38) के रूप में हुई। दरवाजा तोड़ते समय मौके पर मृतक का भाई साराश पाण्डे उपस्थित था मृतक के कमरे में काफी मात्रा में शराब की बोतलें मिली। मृतक के भाई साराश ने बताया कि हमारा भाई शराब का अत्यधिक सेवन करता था। जिससे मृतक को लीवर में परेशानी थी, जिसका इलाज भी चल रहा था। शव से बदबू आ रही थी और ऐसा प्रतीत हो रहा था कि सब 5 से 6 दिन से पड़ा हुआ है।

एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक प्रांजल पाण्डे की मृत्यु अत्यधिक शराब सेवन व लीवर की बीमारी से होना प्रतीत होती है। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी जा रही है। जॉच के उपरान्त आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोमार्ट में आयोजित होगा इंटरनेशनल ट्रेड शो
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment