अयोध्या में बिहार के कलाकारों की अद्भुत कलाकृति, 14 लाख दीयों से बनाई भगवान राम की भव्य मूर्ति

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली. करोड़ों राम भक्तों की मुराद जल्द पूरी होने जा रही है. 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा होगी. कार्यक्रम की तैयारी पूरे जोर-शोर के साथ चल रही है. 22 जनवरी को पूरे देश में दीपोत्सव जैसा माहौल होने की उम्मीद है. अयोध्या में इसका आगाज अभी से हो गया है. दरअसल, प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले यहां 14 लाख दीयों से भगवान राम की भव्य मूर्ति बनाई गई है. इस कलाकृति को बिहार के मोजेक कलाकार अनिल कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ बनाया है.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शनिवार (13 जनवरी) को कहा कि भगवान राम की उनके ‘पराक्रमी रूप’ और अयोध्या में बन रहे नए मंदिर की आकृति 14 लाख रंगीन दीयों का इस्तेमाल करके बनाई गई है. कलाकृति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों को भी दर्शाया गया है. इन आकृतियों में दीयों का उपयोग करके ‘जय श्री राम’ लिखा हुआ है.

अयोध्या में बिहार के कलाकारों की अद्भुत कलाकृति

शनिवार को अयोध्या पहुंचे चौबे ने मीडिया से कहा कि यह कलाकृति बिहार के कलाकारों के एक समूह ने पिछले 5 से 7 दिन में बनाई है. केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘श्री राम 14 साल के वनवास के बाद लौटे थे और अयोध्या में भगवान राम की उनके ‘पराक्रमी रूप’ में एक आकृति बनाई गई थी. यह नए भारत के युवाओं को यह संदेश देने के लिए है कि उन्हें ‘पराक्रमी’ होना चाहिए.’’

पढ़ें  अयोध्या: मानो खुद हनुमानजी रामलला के दर्शन करने आए हों…अवाक रह गए सुरक्षाकर्मी!
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment