दिल्ली के फाइव स्टार होटल में भारतीय मूल की अमेरिकी महिला के साथ दुष्कर्म, प्राइवेट कंपनी के CEO पर लगा आरोप

Sanchar Now
3 Min Read

राजधानी दिल्ली में फाइव स्टार होटल में भारतीय मूल की अमेरिकन लेडी के साथ रेप की घटना सामने आई है. मामाला चाणक्यपुरी इलाके का है. महिसा ने थाने में एक प्राइवेट कंपनी के CEO पर रेप का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

पीड़ित महिला की उम्र 42 साल है. महिला का आरोप है कि साल भर पहले एक प्राइवेट कंपनी के CEO ने उसके साथ फाइव स्टार होटल में रेप किया. पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया है. फिलहाल, मामले में जांच जारी है.

हाल ही में उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार में भी 12 साल की एक नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया था. घटना 1 जनवरी की है, लेकिन पुलिस को इसकी सूचना गुरुवार (4 जनवरी) को दी गई. डीसीपी नॉर्थ ने 6 जनवरी को बताया कि शिकायत मिलते ही धारा 376डी (सामूहिक बलात्कार) और अन्य संबंधित धाराओं में तुरंत केस दर्ज किया गया. सभी पांचों आरोपियों को पकड़ लिया गया है.

पुलिस ने संदिग्धों में से एक की पहचान 38 वर्षीय सुरेश कुमार के रूप में की है, जो सदर बाजार झुग्गी-बस्ती में चाय बेचता है. इस मामले में एक महिला भी आरोपी है. आरोप है कि बच्ची को वही बहला-फुसलाकर ले गई थी. वह इसी इलाके में रहती है. पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि, गैंगरेप के तीन अन्य आरोपी 12, 14 और 15 साल की उम्र के हैं. इन तीनों नाबालिगों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

बहला-फुसलाकर ले गई थी महिला

पढ़ें  अलीगढ़ में खड़े ट्रक में घुसी पुलिस वैन; दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी और अभियुक्त की मौत

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, उन्हें इस घटना की सूचना बवाना निवासी और कूड़ा बीनने वाली पीड़िता ने दी थी. उसने बताया कि वह ग्रुप में जाकर बवाना में कचरा उठाती है. 1 जनवरी को जब वह सदर बाजार में अकेली थी, तो ब्यूटी नाम की महिला उससे मिलने आई. ब्यूटी पहले बवाना में ही रहती थी और दोनों एक-दूसरे को जानते थे. ब्यूटी उसे बहला-फुसलाकर घर से उस जगह ले गई, जहां चारों आरोपी पहले से इंतजार कर रहे थे. इसके बाद चारों ने एक सुनसान जगह पर उस नाबालिग के साथ रेप किया.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment