गैंगस्टर रवि काना के दो भाइयों की रिमांड कोर्ट ने की मंजूर, रिमांड के दौरान हो सकते है कई बड़े खुलासे

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में सरिया और स्क्रैप माफिया गैंगस्टर रवि काना के दो भाई कल पुलिस रिमांड पर रहेंगे। गैंगस्टर न्यायालय ने दोनों भाइयों को 7 घंटे की रिमांड का फैसला सुनाया है। इस दौरान पुलिस रिमांड में फरार गैंगस्टर रविकाना के कई राज खुल सकते हैं। पुलिस अभी तक सरिया और स्क्रैप माफिया रवि काना को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। थाना बीटा दो पुलिस ने रवि काना सहित 16 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मामला दर्ज किया था जिनमें से सरगना रवि अभी फरार है।

दरअसल, स्क्रैप व सरिया माफिया रवि काना उर्फ रविंद्र उर्फ रवि नागर, उसकी पत्नी मधु, विशाल, अमन, राजकुमार नागर, सेकेट्री काजल झा, तरुण छोकर, अवध उर्फ बिहारी उर्फ अमर सिंह, महकी नागर उर्फ महकार, अफसर, विक्की, अनिल, राशिद, आजाद नागर, पहलाद और विकाश नागर पर गैंगस्टर एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। जिनमे से आजाद, राजकुमार, विकास और अनिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया है बाकी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है।

जिला न्यायालय गौतम बुद्ध नगर ने सरिया माफिया रवि काना के खिलाफ एक बड़ा फैसला सुनाया है। जिसमें रवि काना के दो भाई राजकुमार नागर और आजाद सिंह नागर 17 जनवरी को पुलिस रिमांड पर रहेंगे। बीटा दो थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर फिरोज अख्तर ने रवि काना गैंग के गुर्गों और उसके भाइयों की डिमांड की मांग के लिए अर्जी न्यायालय में दाखिल की थी। जिस पर फैसला सुनाते हुए गैंगस्टर कोर्ट ने रवि काना के दो भाइयों की रिमांड मंजूर की है।

पढ़ें  साप्ताहिक बाजार से ऑटो चालक चार माह के बच्चे अपहरण कर हुआ फरार, जांच में जुटी पुलिस

जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता बबलू चंदेल ने बताया कि थाना बीटा दो में तैनात सब इंस्पेक्टर फिरोज अख्तर ने गैंगस्टर कोर्ट में रवि काना गैंग के गुर्गों व भाइयों के लिए डिमांड की अर्जी दाखिल की थी जिस पर सुनवाई करते हुए मंगलवार को गैंगस्टर कोर्ट के न्यायाधीश राजेश मिश्रा ने राजकुमार नागर और आजाद सिंह नागर की 7 घंटे की डिमांड मंजूर की है। जिसके बाद 17 जनवरी बुधवार को सुबह 10:00 से शाम 5:00 तक दोनों आरोपी रिमांड पर रहेंगे इस दौरान रवि काना गैंग के कई राज खुल सकते हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment