Noida Encounter: युवक को खौफनाक मौत देने वाले दोनों बदमाशों को लगी गोली, मुठभेड़ में पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

Sanchar Now
2 Min Read

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में रविवार को दिन निकलते ही गोलियां चल गई। यह गोलीबारी बदमाशों और पुलिस के बीच हुई। पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश लंगड़े हो गए हैं। दोनों बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है इन बदमाशों ने एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया था और फिर बाइक से काफी दूर तक घसीटा था, जिससे उक्त व्यक्ति की मौत हो गई थी।

क्या है पूरा मामला ?

आपको बता दें कि नोएडा के ग्राम बरौला में शनिवार की देर रात बाइक सवार दो लोगों ने गांव के ही रहने वाले मेहंदी हसन नामक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया था। मेहंदी हसन के घायल होने के बाद उसे बाइक से काफी दूर तक घसीटा गया था। मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने मेहंदी हसन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मेहंदी हसन की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई थी।

रविवार की तड़के थाना सेक्टर-49 पुलिस और हत्यारोपी अनुज और नितिन से बरौला पुलिया के पास मुठभेड़ हुई। इसमें दोनों बदमाश अनुज और नितिन घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, यह मुठभेड़ पुलिस हिरासत के दौरान हुई। हत्या करने के आरोपी अनुज और नितिन से ने मेहंदी हसन पहले चाकू मारा फिर मोटरसाइकिल से घसीटा था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और इनको आला कत्ल की बरामद के लिए पुलिस टीम लेकर के जा रही थी। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें दोनों अभियुक्त अनुज और नितिन घायल हुए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियुक्त पंजीकृत किया है।

पढ़ें  सड़क बर्थ-डे मनाना पड़ा मंहगा, पुलिस के हत्थे चढ़े दबंग
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment