ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में गार्ड-बाउंसर्स ने डिलीवरी ब्वॉय और रेजिडेंट को पीटा, वीडियो वायरल

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित एक सोसायटी में सिक्योरिटी गार्ड की दादागिरी बढ़ती जा रही है। यहां एक सिक्योरिटी गार्ड ने सोसायटी में डिलीवरी करने आए डिलीवरी ब्वॉय के साथ मारपीट की है। इस घटना को देखते हुए बीच बचाव के लिए जब सोसायटी का एक रेजिडेंट वहां पहुंचा तो उस सिक्योरिटा गार्ड ने रेजिडेंट को भी बुरी तरह से मारा। मारपीट की इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सोसायटी के रेजिडेंट के द्वारा सिक्योरिटी गार्ड की पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस में सिक्योरिटी गार्ड की दादागिरी पर शिकायत दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और गार्ड को हिरासत में ले लिया। बता दें कि मारपीट का शिकार हुए रेजिडेंट का मेडिकल भी करवाया गया है। माना जा रहा है कि सोसायटी के एओ के इशारे पर मारपीट की जा रही है।

सिक्योरिटी गार्ड का बढ़ा आतंक

ग्रेटर नोएडा में स्थित आम्रपाली लीजर पार्क सोसायटी में सिक्योरिटी गार्ड की दादागिरी बढ़ती जा रही है। देर रात सोसायटी में आए एक डिलीवरी बॉय को गेट पर रोका और उसके साथ बदतमीजी की। देखते ही देखते सिक्योरिटी गार्ड ने डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। बीच बचाव में आए अवनीश कुमार सोसायटी के फ्लैट में रहते है। उन्होंने बताया कि गेट पर काफी भीड़ लगी देखी। एक डिलीवरी वाले से गार्ड बदतमीजी कर रहे थे। उन्हें रोका तो उन लोगों ने मेरे साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी।

इस घटना का शिकार हुए रेजिडेंट अवनीश कुमार ने बिसरख थाने में शिकायत की। पुलिस में शिकायत करते हुए अवनीश कुमार ने बताया कि सोसायटी के एओ की शह पर इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। अवनीश ने बताया कि डिलीवरी बॉय को अवैध मेंटेनेंस की वजह से रोका गया था। जब इस मामले में अवनीश ने मदद करने की कोशिश की तो उनके साथ ही मारपीट की गई। अवनीश की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

पढ़ें  गाजियाबाद की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, 4 मजदूरों पर गिरी 20 टन की मशीन; 2 की मौत… 2 की हालत गंभीर
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment