Aaj ka Panchang 4 February 2024: जानें रविवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, यहां पढ़ें दैनिक पंचांग

Sanchar Now
3 Min Read

Aaj Ka Panchang 4 February 2024: पंचांग के अनुसार 4 फरवरी 2024,आज रविवार के दिन लाल चंदन का तिलक लगाकर घर से बाहर निकलें, मान्यता है इससे सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है. इस दिन लाल रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है.

कहते हैं इससे बिगड़े काम बन जाते हैं. किसी कार्य में बार-बार बाधा आ रही है, सफलता के मुकाम तक पहुंचने के बाद नाकामयाबी हाथ लग रही है तो इस दिन घर के बाहरी दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दीपक जलाना चाहिए. माना जाता है रविवार को घी का दीपक जलाने से सूर्य देव के साथ-साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं. आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल, शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi)

4 फरवरी 2024 का पंचांग

तिथि अष्टमी (2 फरवरी 2024, शाम 04.02 – 3 फरवरी, शाम 05.20)
पक्ष कृष्ण
वार रविवार
नक्षत्र पश्चिम
योग वृद्धि
राहुकाल शाम 04.40 – शाम 06.02
सूर्योदय सुबह 07.08 – शाम 06.02
चंद्रोदय प्रात: 2.46 – दोपहर 12.19, 5 फरवरी
दिशा शूल पूर्व
चंद्र राशि वृश्चिक
सूर्य राशि मकर

4 फरवरी 2024 शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05.23 – सुबह 06.16
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.13 – दोपहर 12.57
गोधूलि मुहूर्त शाम 06.00 – शाम 06.26
अमृत काल रात 09.15 – रात 10.54
विजय मुहूर्त दोपहर 02.24 – दोपहर 03.08
निशिता काल मुहूर्त प्रात: 12.09 – प्रात: 1.01, 5 फरवरी

4 फरवरी 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – दोपहर 12.35 – दोपहर 01.57
  • अडाल योग – सुबह 07.21 – सुबह 07.07, 5 फरवरी
  • गुलिक काल – सुबह 03.19 – शाम 04.40
  • भद्रा काल – सुबह 05.44 – सुबह 07.07
पढ़ें  सावन शिवरात्रि आज, पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और राहुकाल का समय

रविवार: सूर्य देव को ऐसे करें प्रसन्न

रविवार के दिन बरगद के पेड़ से टूटा हुआ पत्ता लाकर उस पत्ते पर अपनी मनोकामना लिखकर इस पत्ते को बहते जल में प्रवाहित कर दें तो माना जाता है कि इस उपाय से आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है.  मछलियों को आटा खिलाने से सूर्य ग्रह मजबूत होता है। साथ ही व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति मिलती है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment