कार-कैश-प्रॉपर्टी का लालच… पहले प्रताड़ित किया, फिर गला दबाकर महिला को मार डाला

Sanchar Now
2 Min Read

आंवला: एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मायके वालों से ससुरालियों की नोकझोंक हुई। सूचना पर पुलिस के पहुंचते ही ससुराली मौके से फरार हो गए। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर पति समेत 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिजनों ने लगाया आरोप- ससुरालियों ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी

भमोरा के गांव मई कीरतपुर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसने बेटी सुमिता (23) की शादी 3 वर्ष पूर्व हाजीपुर (बीहट) निवासी पुष्पेन्द्र से की थी। उसने आरोप लगाया कि उसकी बेटी के ससुराली बरेली में एक प्लॉट खरीदवाने की मांग कर रहे थे। असमर्थता जताने पर बेटी को मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। सोमवार को बेटी के ससुरालियों ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना पर वह परिवार के साथ पहुंचा तो झगड़ा करने पर उतारू हो गए। वहीं सूचना पर नायब तहसीलदार शोभित चौधरी, क्षेत्राधिकारी आंवला नीलेश मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं देर मृतका के पिता ओमप्रकाश की ओर से पति पुष्पेन्द्र, ससुर वेदपाल, सास गुड्डी देवी, ननद मीरा, देवर लोकेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।

पढ़ें  दलित बहुल 12000 से ज्यादा गांवों का होगा कायाकल्प, जानें यूपी सरकार का क्या है प्लान
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment