जेवर एयरपोर्ट की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे भूमाफिया, मुआवजे की 350 फाइलों पर लगी रोक

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा शहर के पास स्थापित हो रहे जेवर एयरपोर्ट के नाम पर बड़ा खेल हो रहा है। जेवर एयरपोर्ट के काम से जुड़े हुए अफसरों को जैसे ही इस “खेला” का पता चला तो अफसरों ने जेवर एयरपोर्ट के दूसरे चरण के लिए अधीग्रहित की जा रही जमीन के मुआवजे की 350 फाइलों पर रोक लगा दी है। अफसरों को कहना है कि जेवर एयरपोर्ट के नाम पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।

क्या है पूरा मामला?

सबको पता है कि ग्रेटर नोएडा शहर के पास जेवर एयरपोर्ट की स्थापना का काम चल रहा है। जेवर एयरपोर्ट बनने के कारण यहां आसपास की जमीनों के रेट कई गुना बढ़ गए हैं। इन्हीं बढ़े हुए रेटों  का उठाकर कुछ भूमाफिया बड़ा खेला करने में जुट गए हैं। जेवर एयरपोर्ट के प्रशासक तथा जेवर के उपजिला अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट के दूसरे चरण के लिए जमीन अधिग्रहण का काम तेजी से चल रहा है। इस बीच पता चला है कि कुछ भूमाफियाओं ने यहां के कुछ किसानों के साथ सांट गांठ करके अधिग्रहित होने वाली जमीनों पर अवैध निर्माण कर लिया है।

1182  हेक्टेयर जमीन का अधीग्रहण

आपको बता दे कि जेवर एयरपोर्ट के दूसरे चरण (2nd फेज) के निर्माण के लिए 11 81.27 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण का काम चल रहा है। यह जमीन जेवर एयरपोर्ट के पास स्थित रन्हेरा, कुरैब, करौली बांगर, दयानतपुर, बीरमपुर तथा मुढरह गांव की है। जेवर एयरपोर्ट के दूसरे चरण के लिए इस जमीन का अधिग्रहण पूर्ण होने से पहले ही कुछ भू माफियाओं ने किसानों से सेटिंग करके उनकी जमीनों पर अवैध निर्माण कर डाला। इस अवैध निर्माण का फायदा उठाकर  भू माफिया शासन व प्रशासन से मोटा फायदा वसूलना चाहते थे। जेवर एयरपोर्ट के प्रशासक अभय कुमार सिंह ने इस पूरे मामले की बारीकी से छानबीन करके जेवर एयरपोर्ट के आसपास के किसानों  के मुआवजे की 350 फाइलों पर रोक लगा दी है। अब भू माफिया तथा फाइलों पर रोक लगने वाले किसान आपस में लड़ रहे हैं। किसानो की कुछ जमीनों पर भू माफियाओं ने जबरन कब्जे करके भी अवैध निर्माण कर डाला है। जेवर एयरपोर्ट के पास हुआ यह खेला इस समय पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है

पढ़ें  गलगोटिया कॉलेज और अल्ट्राटेक सीमेंट मिलकर बनाएंगे आधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

29 सितंबर 2024 से उड़ने लगेगी फ्लाइट

जैसा की हम पाठकों को पहले भी बता चुके हैं कि जेवर एयरपोर्ट का विधिवत उद्घाटन 29 सितंबर 2024 को हो जाएगा। प्रधानमंत्री जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे 29 सितंबर 2024 को ही एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट यानी कि जेवर एयरपोर्ट से पहले फ्लाइट उड़ेगी। जेवर एयरपोर्ट के विषय में अधिक जानने के लिए इस लिंक की खबर को जरूर पढ़ें।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment