पति को छोड़ा, लव मैरिज की… फिर सास से झगड़ा हुआ तो देवर ने किया कत्ल

Sanchar Now
2 Min Read

मुरादाबाद। कटघर क्षेत्र के शरीफनगर (रहमतनगर) में मां पर हाथ उठाने पर भड़के देवर ने भाभी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ करके घटना की पड़ताल करने में लगी है।

कटघर थाना क्षेत्र के शरीफनगर (रहमतनगर) में चार बच्चों की मां फरहीन से तीन महीने पहले मुहम्मद जाकिर हुसैन से शादी की थी। युवती के स्वजन ने बताया कि शादी करने से पहले जाकिर ने फरहीन से वादा किया था कि चारों बच्चों को भी साथ रखेगा। वह उससे बहुत प्यार करता है।

पहला निकाह मंसूर से हुआ था

फरहीन का पहला निकाह मंसूर से कम उम्र में ही हाे गया था। उसने पति को छोड़कर फरहीन उसके दोस्त ज़ाकिर से निकाह कर लिया था। जाकिर का मंसूर के घर आना-जाना था। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे। तीन महीने बाद ही जाकिर के प्यार का भूत उतरा तो आए दिन परिवार में विवाद रहने लगा। फरहीन का जाकिर के स्वजन से आए दिन विवाद होने लगा। गृह कलेश से पूरा परिवार परेशान था।

अलग रहने की करती थी बात

फरहीन जाकिर से अलग मकान लेकर रहने की बात करती थी। किसी को बात कोलेकर सास से विवाद होने पर फरहीन ने उसे भी थप्पड़ मार दिया था। इससे गुस्सा होकर गुलफाम ने चाकू से गोदकर फरहीन की हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन, हत्या के बाद आरोपित खुद ही थाने पहुंच गया।

प्रभारी निरीक्षक तेजवीर सिंह ने बताया कि मामले में आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें  Banda: ‘जिसने मरने को मजबूर किया, उसे फांसी दी जाए’, सुसाइड नोट लिख छात्रा ने दी जान
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment