मेरठ: केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 2 की मौत, 3 घायल; मजदूरों ने किया हंगामा

Sanchar Now
2 Min Read

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ के थाना इंचौली क्षेत्र के वना गांव में सोमवार को दिन निकलते ही बड़ा हादसा हो गया। क्षेत्र में एक टायर गलाने वाली फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंची है और बचाव कार्य शुरू हो गया है।

दिन निकलते ही विस्फोट से दहला इलाका

मंगलवार को दिन निकलते ही बॉयलर फटने से आसपास का इलाका दहल गया। मौके पर पहुंचे एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह ने बताया कि यहां दुर्गा टायर्स के नाम से टायर गलाने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में सुबह लेबर काम कर रहे थे। इसी दौरान लगभग 6.30 बजे के आसपास फैक्ट्री में बायलर फट गया। इस घटना में मेरठ के मवाना क्षेत्र के किशोरी पुर गांव निवासी 2 मजदूरों की मौत हो गई है। 2 की हालत गंभीर है। ये फैक्ट्री अमित ठाकुर की बताई जा रही है जो यहीं का निवासी है। मौके पर पुलिस है और बचाव कार्य चल रहा है।

घायलों को मेरठ गंगानगर के दिव्यज्योति नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है। बाकी घटना की जांच की जा रही है कि बॉयलर किन कारणों से फटा।

पढ़ें  सड़क किनारे टेंपो, बस या रिक्शा नहीं खड़े होंगे, योगी बोले- लापरवाही पर चालान नहीं, जब्त करें गाड़ी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment