बौद्ध विकास योजना के तहत पांच राज्यों की 38 परियोजनाओं का शिलान्यास, स्मृति ईरानी ने की ये खास अपील

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य और महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को 225 करोड़ रुपये की कुल अनुमानित लागत वाली 38 परियोजनाओं की आधारशिला रखी है. ये परियोजनाएं बौद्ध विकास योजना के तहत हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख जैसे राज्यों में प्रधान मंत्री जन विकास कार्यक्रम के तत्वावधान में अनुमोदित की गई है.

बता दें कि वर्तमान सरकार की ‘विरासत के साथ विकास’ और ‘विरासत का सम्मान’ की अवधारणा को ध्यान में रखते हुए, इस अवसर पर अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी ने अकादमिक सहयोग, अनुसंधान को बढ़ावा देने, भाषा के संरक्षण, प्रतिलेखों के अनुवाद और बौद्ध आबादी के कौशल उन्नयन के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के बौद्ध अध्ययन में उन्नत अध्ययन केंद्र को मजबूत करने के लिए 30 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा शास्त्री भवन, नई दिल्ली से वर्चुअल मंच के माध्यम से शिलान्यास किया गया. इसके अलावा, इस कार्यक्रम में संबंधित राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मंत्री और अन्य लोग मौजूद थे. इनमें सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंग तमांग, केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू, अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री जॉन बारला, संबंधित राज्यों के विभिन्न मंत्री, संसद सदस्य, विधानसभा सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हैं.

पढ़ें  महुआ मोइत्रा को सरकारी बंगला खाली नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस, डीओई ने तीन दिन के भीतर मांगा जवाब
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment