ग्रेटर नोएडा में आपसे विवाद में पति ने गोली मारकर की पत्नी की हत्या

Sanchar Now
3 Min Read

 

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक पति ने आपसी विवाद के चलते पत्नी को गोली मार दी। गोली मारने के बाद पत्नी जमीन पर गिर गई वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंची जहां पर डॉक्टर ने उसे घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद से पति मौके से फरार हो गया है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर पुलिस की फॉरेंसिक की टीम साक्ष्य जुटान में लग गई है।

 

दरअसल, सूरजपुर थाना क्षेत्र के बिरोड़ी गांव निवासी ललित बंसल अपने परिवार के साथ गांव में पैतृक मकान में रहते हैं। गुरुवार की शाम पति-पत्नी के बीच आपसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी पिस्तौल से पत्नी को गोली मार दी और घायल अवस्था में पत्नी को छोड़कर वह वहां से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नी को अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरौली गांव में गुरुवार की शाम पति-पत्नी के आपसी विवाद में पति ने अपनी पत्नी को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। सूरजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि ललित बंसल परिवार जे साथ बिरोड़ी गांव में रहता हैं। ललित बंसल के दो बेटी और दो बेटे हैं वही उसके एक बेटे की मौत हो चुकी है और एक बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। उसके बाद ललित बंसल अपनी पत्नी शशि व दो बच्चों के साथ बिरोड़ी में रहता हैं।

पढ़ें  मेडिकल डिवाइस पार्क का अवनीश अवस्थी और जी.एन. सिंह ने किया निरीक्षण, कंपनियों को जल्द निर्माण शुरू करने के निर्देश

गुरुवार की शाम को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद ललित ने अपनी पिस्तौल से गोली मारकर शशि को घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गया ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मृतक शशि के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही फरार ललित बंसल की गिरफ्तारी कर लिए टीमों का गठन कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस की फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिए हैं। वही ग्रामीणों ने बताया कि ललित बंसल असामाजिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है वह पहले भी जेल जा चुका है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment