ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू होंगे देश के नए चुनाव आयुक्त, सरकार ने नियुक्ति को लेकर जारी की अधिसूचना

Sanchar Now
3 Min Read

चुनाव आयोग में खाली चुनाव आयुक्तों के 2 पदों पर ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू की नियुक्ति हो चुकी है। ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने शुक्रवार को अपना कार्यभार संभाला लिया हैं। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दो नवनियुक्त चुनाव आयुक्तों, ज्ञानेश कुमार और डॉ. सुखबीर सिंह संधू का स्वागत किया। बता दें पीएम मोदी की अगुवाई में बनी समिति ने गुरुवार को इनकी नियुक्ति की थी। गुरुवार को केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय ने इस बाबत अधिकारिक बयान जारी किया। बता दें कि अनूप चंद्र पांडे 14 फरवरी को रिटायर हुए थे। इसके बाद 8 मार्च को अरुण गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में निर्वाचन आयोग में 2 पद खाली हो गए थे।

आज कार्यभार संभालेंगे ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह

बता दें कि वर्तमान में निर्वाचन आयोग का नेतृत्व राजीव कुमार कर रहे हैं। कुमार और संधू दोनों साल 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। कुमार केरल और संधू उत्तराखंड कैडर से आते थे। बता दें कि देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। इस बीच निर्वाचन आयोग के आयुक्तों के पद के खाली होने के बाद केंद्र सरकार पर विपक्ष लगातार हमले कर रहा था। ऐसे में अब संभावना जताई जा रही है कि शुक्रवार को आयोग लोकसभा चुनाव से संबंधित कुछ घोषणाएं कर सकता है। बता दें कि ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह सिंधू की नियुक्ति को लेकर गुरुवार को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी बयान जारी किया था।

अधीर रंजन चौधरी का बयान

पढ़ें  'हाईवे पर लगे ब्लॉकेज तुरंत हटाए जाएं', सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस बाबत बयान जारी करते हुए कहा कि दो इलेक्शन कमिश्नरों के चनय की मीटिंग हुई। चुनाव के लिए रिक्त पद नहीं होना चाहिए। हम यह मानते हैं। इस समिति में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, अमित शाह, अर्जुनराम मेघवाल और अधीर रंजन चौधरी शामिल थे। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि इस बैठक में कुल 6 नामों पर चर्चा की गई। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि उत्पल कुमार सिंह, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, ज्ञानेश कुमार, इंदीवीर पांडेय, सुखबीर सिंह, गंघाधर राहत के नामों पर चर्चा की गई।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment