सपा ने विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी किए घोषित, अखिलेश यादव ने इन पर जताया है भरोसा

Sanchar Now
3 Min Read

उत्तर प्रदेश की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. सपा ने ददरौल विधानसभा से अवधेश कुमार वर्मा, गैंसड़ी से राकेश यादव और द्वद्धी से विजय सिंह गोंड को टिकट दिया है. यूपी की जिन चार साटों पर उपचुनाव में होना है उसमें से केवल एक सीट पर सपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी बाकी तीन सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों की जीत हुई थी.

यूपी की चार विधानसभा सीटें इस समय खाली हैं और उ नपर उपचुनाव होना है. जिसमें लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट, दुद्धी विधानसभा, ददरौली विधानसभा, गैसड़ी विधानसभा सीट शामिल हैं. सपा ने लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट को छोड़कर बाकी तीन सीट पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. पार्टी बहुत जल्द ही लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट पर भी अपने उम्मीदवार की घोषणा करेगी.

जानें कब होगी इन सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग

ददरौल विधानसभा सीट पर 13 मई को चौथे चरण की वोटिंग के दौरान वोट डाले जाएंगे
लखनऊ पूर्व सीट पर 20 मई को पांचवें चरण के दौरान वोट डाले जाएंगे
गैंसड़ी विधानसभा सीट पर छठवें चरण के दौरान 25 मई को वोटिंग होगी
दुद्धी विधानसभा सीट पर सातवें चरण में एक जून को अंतिम चरण के दौरान वोट डाले जाएंगे

क्यों होना है उपचुनाव

लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट पर साल 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार आशुतोष टंडन उर्फ गोपाल ने जीत दर्ज की थी. इस चुनाव में उन्होंने सपा नेता अनुराग भदौरिया को हराया था. वहीं नवंबर 2023 में उनके निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी, इसलिए इस सीट पर उपचुनाव होना है.

पढ़ें  होने वाली सास को भगाने वाला दामाद 6 दिन से कहां, पुलिस बोली- जहां नौकरी करता था…

दुद्धी विधानसभा सीट पर साल 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार रामदुलार गोंड ने सपा नेता विजय सिंह गौड़ को हराया था. हालांकि बाद में कोर्ट ने रेप केस में उन्हें 25 साल की सजा सुनाई. जिसके बाद यह सीट खाली है और इस पर उपचुनाव होना है.

ददरौल विधानसभा सीट पर साल 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार मानवेंद्र सिंह ने सपा के राजेश कुमार वर्मा को हराया था. जनवरी 2024 में राजेश कुमार के निधन के चलते यह भी सीट भी खाली थी और इसलिए इस सीट पर भी उपचुनाव होना है.

गैंसड़ी विधानसभा सीट पर साल 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा उम्मीदवार शिव प्रताप यादव ने बीजेपी के शैलेष कुमार सिंह को हराया था. वहीं फिर जनवरी 2024 में सपा विधायक शिव प्रताप यादव के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी और इस सीट पर भी उपचुनाव होना है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment