बिना तलाक महिला ने रचाई दूसरी शादी, मौत के बाद लगा आघात

Sanchar Now
2 Min Read

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-126 में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि तीन लोगों ने धोखाधड़ी करके एक विवाहित महिला की शादी उसके बेटे से करवा दी। उसके बेटे की कुछ समय पूर्व मौत हो गई। जब इस बात की जानकारी महिला को मिली तो उसने घटना की शिकायत पुलिस से की है।

सेक्टर-131 जेपी विशटाउन की छाया सिंह ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि उनके बेटे निमिष की शादी अमिता सिंह से 24 अप्रैल वर्ष 2022 को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से उनका बेटा काफी परेशान एवं मानसिक तनाव में रहने लगा। उसकी 29 जनवरी पर 2024 को मृत्यु हो गई।

छल कपट से उसके बेटे के साथ शादी

पीड़िता के अनुसार निमिष की मौत के बाद उसके ससुराल के लोगों का व्यवहार बदल गया तथा वे लोग अपनी बेटी को लेकर बातचीत करने लगे। पीड़िता के अनुसार उसे 15 फरवरी वर्ष 2024 को पता चला कि उसकी बहू ने वर्ष 2013 में रजिस्टर्ड विवाह किसी और व्यक्ति से किया था। 12 फरवरी 2024 तक उसका तलाक नहीं हुआ था। अमिता व उसके परिवार वालों द्वारा छल कपट से उसके बेटे के साथ शादी की गई थी।

पुलिस मामले की जांच कर रही

महिला के अनुसार उसे इस बात से काफी आघात लगा है। इस मामले में पीड़िता ने अमिता सिंह, बिचौलिया शिव शंकर सिंह तथा अमिता सिंह के अन्य स्वजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें  अनिल यादव बने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता, आगामी लोकसभा चुनावों के चलते जो रहा है बदलाव
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment