होली से पहले दिल्ली मेट्रो में 2 लड़कियों का महाकांड, सारा माहौल कर दिया… देखें वायरल VIDEO

Sanchar Now
3 Min Read

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो की चेतावनी के बाद भी रील बनाने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। अब होली के दो दिन पहले दिल्ली मेट्रो के अंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। जिसमें दो लड़कियां मेट्रो के फर्श पर बैठकर एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए रील वीडियो बना रही हैं। हालांकि उनका इस तरह से वीडियो बनाया सोशल मीडिया पर यूजर्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है।

ऐसा क्या है इस वीडियो में

सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे इस वीडियो में दो लड़कियां सफेद कलर की ड्रेस में मेट्रो की फर्श पर बैठकर एक दूसरे को गुलाल लगा रही हैं। पहले तो ये दोनों एक दूसरे के गाल पर गुलाल लगाती हैं और फिर गुलाल लगाते हुए एक दूसरे के ऊपर लेटते हुए पोज दे रही हैं। इन दोनों लड़कियों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है।

लोगों को आने लगी शर्म

भले ही ये दोनों लड़कियां बिना किसी डर के मेट्रो के अंदर अजीबोगरीब तरीके से होली खेल रही हैं लेकिन इनको देखकर मेट्रो में सफर कर रहे यात्रियों को शर्म आ गई। इस वीडियो में साफ- साफ देखा जा सकता है कि इन दोनों लड़कियों की हरकत को देखकर लोगों ने मुंह ही घुमा लिया। वहीं कुछ यूजर्स इनकी हरकतों पर हंसी भी रहे थे।

यूजर्स कर रहे इन लड़कियों पर जुर्माना लगाने की बात

पढ़ें  'निचले स्तर की राजनीति...', एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के उद्घाटन में CM केजरीवाल को नहीं बुलाने पर भड़की AAP

इन दोनों लड़कियां का वीडियो जब सोशल मीडिया पर आया तो हर कोई दंग रह गया। दरअसल मेट्रो के अंदर रील बनाने पर पाबंदी लगी हुई है। ऐसे में इन दोनों लड़कियों ने वीडियो शूट कैसे कर लिया। वहीं कुछ यूजर्स इन दोनों लड़कियों की इस तरह से होली खेलने पर इन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा लो जी दिल्ली मेट्रो वाली होली भी देख लो. ये रील और ट्रेंडिंग के चक्कर में नस्लें खराब हो रही हैं। वहीं दूसरे यूजर्स ने लिखा इन दोनों पर फाइन लगाना चाहिए। एक और यूजर ने लिखा बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment