नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र ने की आत्महत्या, अहमदाबाद से बीटेक करने आया था

Sanchar Now
1 Min Read

 नोएडा। जिले के कोतवाली सेक्टर-126 क्षेत्र स्थित एमिटी विश्वविद्यालय के छात्रावास में अहमदाबाद के छात्र ने शुक्रवार देर रात फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि छात्र रिदम वर्मन मूलरूप से गुजरात के अहमदाबाद शहर के रहने वाले थे। वह यहां एमिटी विश्वविद्यालय में बीटेक एयरोस्पेस इंडिया में द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। वह विश्वविद्यालय के छात्रावास में ही रहते थे।

सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं

शुक्रवार देर रात छात्रावास के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। स्वजन को जानकारी दे दी है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

पढ़ें  नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान का ट्रायल रहा सफल, जल्द उड़ने होंगे शुरू
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment