वाहन चोर गिरोह के सरगना सहित 5 लुटेरों को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। नोएडा एसटीएफ को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने वाहन लुटेरों के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। यह लुटेरे रात्रि में गाड़ियों और राहगीरों के साथ लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे।

एसटीएफ को सूचना मिली कि ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में लूट की घटना करने वाला गैंग सक्रिय हैं, जो राहगीरों और गाड़ियों को लूटने का कार्य करता है। जिसका सरगना निखिल कासना क्षेत्र में आने वाला है। सूचना पर एसटीएफ ने अपनी घेराबंदी शुरू कर दी और उसके बाद बीटा 2 पुलिस का सहयोग लेते हुए आरोपी निखिल को गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान पकड़े गए आरोपी निखिल ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर हथियारों से लैस होकर लूट के इरादे से घूम रहा था। उसी की पूछताछ के बाद इस घटना में शामिल लोकेश, रोहित, सोनू और सुकेश को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इन लोगों के कब्जे से चार तमंचे कारतूस एक मारुति इको कार, मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ है।

एसटीएफ के नोएडा सीओ राजकुमार मिश्रा ने बताया कि गाड़ियों एवं राहगीरों से लूटपाट की घटना करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। बीटा 2 क्षेत्र में 21 मई 2022 को एसटीएफ के सिपाही के साथ लूटपाट की गई थी और उस दौरान गाड़ी को लूट कर फरार हो गए थे लेकिन बाद में उस गाड़ी को बरामद कर लिया गया। इस गिरोह में शामिल एक आरोपी राजू पहले ही बुलंदशहर से हत्या के मामले में जेल जा चुका है।

पढ़ें  25000 के इनामी बदमाश से पुलिस की हुई मुठभेड़, तमंचा, कारतूस, बाइक व डॉलर बरामद

पकड़े गए सभी आरोपियों पर बुलंदशहर और ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। यह लोग काफी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं ।यह लोग अपनी गाड़ी में बैठा कर सवारियों के साथ लूटपाट की घटनाओं को भी अंजाम दिया करते थे। फिलहाल इनके आपराधिक इतिहास के बारे में और ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment